बिजनेस

Tomorrow Bank Holiday: क्या कल शनिवार 18 जनवरी 2025 को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Tomorrow Bank Holiday 18 January 2025, kya kal bank khulegi : देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंक रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक अवकाश रहता है। अगर आप आज बैंक जाना चाहते हैं तो पहले यहां जानिए आज बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। यहां देखिये छुट्टियों की लिस्ट।

Image

कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे (तस्वीर-Canva)

Tomorrow Bank Holiday 18 January 2025, kya kal bank khulegi : आज के जमाने में हर आदमी को बैंक जाने की जरुरत होती है। अधिकांश वर्किंग क्लास शनिवार का इंतजार करते हैं ताकि बिना छुट्टी लिए बैंकों का काम निपट जाए। चूंकि कई कामकाजी लोग बैंक से जुड़े काम शनिवार को ही निपटाकर बैंक ब्रांच में जाते हैं इसलिए ऐसे लोगों को ब्रांच में जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि शनिवार को बैंक खुला है या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक सभी शेड्यूल और गैर-शेड्यूल बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते है। कल (18 जनवरी 2025) तीसरा शनिवार है।

क्या शनिवार 18 जनवरी 2025 को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

इस शनिवार 18 जनवरी 2025 को बैंक हमेशा की तरह काम करेंगे क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट में अगर किसी तरह की छुट्टी नहीं होती है तो पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।

Bank Holiday Today: जनवरी में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

छुट्टियों की तारीखछुट्टी का दिनछुट्टी क्योंछुट्टी का स्थान
1 जनवरी 2025बुधवारनववर्षपूरे भारत में
5 जनवरी 2025रविवारवीक ऑफपूरे भारत में
6 जनवरी 2025सोमवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, हरियाणा
11 जनवरी 2025शनिवारदूसरा शनिवार, मिशनरी दिवसपूरे भारत में,मिजोरम
12 जनवरी 2025रविवारवीक ऑफ,स्वामी विवेकानंद जयंतीपूरे भारत में,पश्चिम बंगाल
13 जनवरी 2025सोमवारलोहड़ीपंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश
14 जनवरी 2025मंगलवारमकर संक्रांति, पोंगलकई राज्य,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
15 जनवरी 2025बुधवारटुसू पूजा, तिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम
19 जनवरी 2025रविवारवीक ऑफपूरे भारत में
23 जनवरी 2025गुरुवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
24 जनवरी 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में
26 जनवरी 2025रविवारगणतंत्र दिवसपूरे भारत में
30 जनवरी 2025गुरुवारसोनम लोसरसिक्किम

23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती/वीर सुरेंद्रसाई जयंती: अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) जैसे राष्ट्रीय अवकाशों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। राज्य के आधार पर क्षेत्रीय अवकाश अलग-अलग होते हैं। कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं जो राज्य के लिए खास होती हैं जैसे कर्नाटक राज्योत्सव, बिहार दिवस, महाराष्ट्र दिवस, उस दिन वहां बैंक बंद रहते हैं।

Bank Holiday: छुट्टी में करें ऑन लाइन बैंकिंग

हालाँकि बैंक लेनदेन डिजिटल बैंकिंग मोड का उपयोग करके ऑनलाइन किए जा सकते हैं, लेकिन चेक जमा करने या पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट लेने जैसे कुछ लेनदेन ऐसे हैं जिनके लिए आपको बैंक जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, कुछ बैंकों को एक निश्चित सीमा से ज़्यादा मूल्य के लेनदेन करने के लिए ग्राहकों को बैंक शाखा में जाना पड़ता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article