बिजनेस

Tomorrow Bank Holiday: क्या कल शनिवार 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, इस महीने कितने दिन बैंकों में रहेंगी छुट्टियां, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Tomorrow Bank Holiday: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां जानिए अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

अप्रैल में अब कितने दिन बैंकों हैं छुट्टियां

Photo : iStock

Tomorrow Bank Holiday : अप्रैल 2025 में भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बैंक अवकाश रहने वाले हैं, जिससे आम ग्राहकों की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 26 अप्रैल को चौथा शनिवार और गौरी पूजा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 29 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लें कि बैंक खुला है या नहीं है।

April Bank Holiday List: अप्रैल बैंक अवकाश लिस्ट

  • 26 अप्रैल 2025: चौथा शनिवार
  • 27 अप्रैल 2025: रविवार
  • 29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
  • 30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु

Bank Holidays: छुट्टियों में बैंकिंग सेवाएं

इन छुट्टियों के दौरान ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं सीमित रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। लोग अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से आवश्यक लेन-देन कर सकते हैं। फोर्थ से सटरडे 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, फिर भी कुछ प्रमुख सेवाएं चालू रह सकती हैं। इनमें शामिल हैं:-

  • ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं: ग्राहक अपने खाते की शेष राशि देख सकते हैं, लेन-देन कर सकते हैं और ऑनलाइन बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं: मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन उपलब्ध होंगे और ग्राहक कई बैंकिंग गतिविधियां कर सकते हैं।
  • एटीएम सुविधाएं: एटीएम चालू रहेंगे और ग्राहक पैसे निकाल सकते हैं, खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं और अन्य लेन-देन कर सकते हैं।
  • मुद्रा विनिमय सेवाएं: कुछ बैंकों में पर्यटकों या विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए मुद्रा विनिमय सेवाएं हो सकती हैं।

Bank Holidays: RBI समय-समय पर तीन श्रेणियों के आधार पर बैंक अवकाशों की अपनी आधिकारिक लिस्ट अपडेट करता है:-

  • नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की छुट्टियां
  • रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियां
  • राज्यवार स्थानीय त्यौहार और उत्सव
Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article