बिजनेस

Today Gold Price: 2,600 रुपये और महंगा हुआ सोना, जानें 10 ग्राम की कीमत अब कितनी?

वैश्विक जोखिम से बचने की धारणा की वजह से निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने के कारण पिछले तीन दिन में सोने में 6,000 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गईं।

Image

सोना

वैश्विक जोखिम से बचने की धारणा की वजह से निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने के कारण पिछले तीन दिन में सोने में 6,000 रुपये की वृद्धि हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 2,700 रुपये की भारी वृद्धि दर्ज करने के एक दिन बाद मंगलवार को 700 रुपये बढ़कर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी सरकार के मौजूदा शटडाऊन और बढ़ते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश वाली इस परिसंपत्ति में निवेश को बढ़ावा दिया है।

3 दिन में 6000 रुपये महंगा हुआ

चांदी भी 3000 रुपये महंगी हुई

इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गईं। मंगलवार को यह 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को चांदी 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी। विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। हाजिर सोना लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,049.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस कारण सोने में जारी है तेजी

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी जिंस शोध, कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सरकारी बंद की चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण हाजिर सोना पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भू-राजनीतिक तनाव, फ्रांस और जापान में राजनीतिक अस्थिरता, और जारी डेटा ब्लैकआउट के बीच फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने भी तेजी को समर्थन दिया। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.99 डॉलर प्रति औंस के उच्चस्तर पर पहुंच गई।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article