Times Now Sustainability Conclave: भारत में जल्द सस्ती होगी बिजली! बैटरी स्टोरेज और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस

भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैटरी स्टोरेज, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइड्रोजन जैसी आधुनिक तकनीकों में बढ़ते निवेश से आने वाले वर्षों में बिजली की लागत कम होने की उम्मीद है।

Times Now Sustainability Conclave: भारत सरकार देश में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में बैटरी स्टोरेज, सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े निवेश का फायदा आम लोगों तक पहुंचेगा। इसी दिशा में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार बैटरी स्टोरेज सिस्टम में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है और इसके सकारात्मक नतीजे जल्द देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि इससे भविष्य में बिजली की लागत कम होगी।

Union Minister for New and Renewable Energy

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (X Handle/@JoshiPralhad)


बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर सरकार का बड़ा निवेश

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को आयोजित Times Now Sustainability Conclave 2026 में कहा, "पिछले वर्ष बैटरी क्षमता बढ़ाने (बैटरी एडिशन) के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश रहा। हम बैटरी स्टोरेज सिस्टम में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं, जिसमें पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा स्टोरेज सिस्टम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे और इससे बिजली की लागत कम करने में मदद मिलेगी।"

End of Feed