Times Now Summit 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 लाख करोड़ का हो रहा है निवेश, हर सेक्टर में तेजी से विकास जारी, बोले अश्विनी वैष्णव

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट का आगाज करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी एंड इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है। इंफ्रस्ट्रक्चर में 11 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट का आगाज हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी एंड इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। इसका असर यह हुआ है कि हर सेक्टर में तेजी से विकास हो रहा है। 1.6 अरब टन माल की रिकॉर्ड ढुलाई हुई है। इलेक्ट्रानिक, सेमीकंडक्टर समेत मैन्यूफैक्चरिंग के प्रत्येक क्षेत्र में शानदार उत्पादन हो रहा है। किसी भी देश में इतने बड़े पैमाने पर समावेशी विकास नहीं हो रहा है जितना कि भारत में हो रहा है।

Ashwini Vaishnav, Times Now Summit 2025, TN Summit 2025, Times Now Summit

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। सेमीकंडकर पर काम हो रहा है। 5 सेमीकंडक्टर यूनिट्स है। टैक्सटाइल्स में विकास हो रहा है। देश सभी फिल्ड में आगे बढ़ रहा है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। लोगों को फैसलिटी दी जा रही है। टेलिकॉम सेक्टर के कानून को रिफॉर्म किया गया। सोसायटी को ट्रांसफॉर्म के लिए कानून में बदलाव किए गए। डिमांड में तेजी आई है। 20 लाख करोड़ प्राइवेट इंवेस्टमेंट हो रहा है। टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है।

End of Feed