बिजनेस

Times Now Summit 2024: भारत को ज्यादा देसी अरबपतियों की जरुरत, वहीं देंगे नौकरी और होगा विकास- संजीव सान्याल

Times Now Summit 2024 India Unstoppable: टाइम्स नाउ समिट- इंडिया अनस्टॉपेबल कार्यक्रम हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार के परिषद् के सदस्य संजीव सान्याल (Sanjeev Sanyal) ने भारत के ग्रोथ पर विस्तार से बात की और कहा कि हमें और देसी अरबपतियों की जरुरत है। तभी जॉब के असवर बढ़ेंगे।

Image

टाइम्स नाउ पर प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद् के सदस्य संजीव सान्याल

Times Now Summit 2024 India Unstoppable: टाइम्स नेटवर्क के खास कार्यक्रम टाइम्स नाउ समिट-इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद् के सदस्य संजीव सान्याल (Sanjeev Sanyal) ने अपनी बात रखी। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि हमें भारत के अरबपतियों को सपोर्ट करना चाहिए। क्या दूसरे देशों के अरबपति हमें जॉब देंगे। अमेरिका में बिल गेट्स समेत अन्य अरबपतियों को सपोर्ट किया जाता है। उनकी तारीफ होती है। हमें भी अपने अरबपतियों का साथ देना चाहिए। देश में और अरबपतियों की जरुरत है। उसमें भी पहली पीढ़ी के अरबपति चाहिए। सिर्फ विरोध करना ठीक नहीं है। अडानी-अंबानी की तरह पहले टाटा-बिड़ला का भी विरोध होता था। अडानी-अंबानी के विरोधियों के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें गोरी चमड़ी के अरबपति पसंद आते हैं, भुरी चमड़ी के नहीं।

अडानी-अंबानी का विरोध करना सही नहीं

देश की तरक्की पर उन्होंने कहा कि पहले के डेटा और अब डेटा पर तुलना कर लें। विपक्षी पार्टियों द्वारा अडानी-अबानी के हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि पहले भी टाटा-बिड़ला पर आरोप लग चुके हैं। सिर्फ आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। दूसरे देश के अरबपति से ज्यादा देश के अरबपति जॉब देंगे। बिल गेट्स भी अरबपति भी है, उनके देश में उनकी कितनी इज्जत होती है। आप अमेरिका जाकर देखिए।

जीडीपी ग्रोथ को महसूस कर सकते हैं

जीडीपी डेटा पर उठे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि आप डेटा देख सकते हैं। कंपनियों के डेटा देख सकते हैं। आप डेटा को छोड़िए, उसे महसूस कर सकते हैं। जैसे प्रदूषण को महसूस करते हैं। यह दिख रहा है। 8.4 जीडीपी ग्रोथ पर कहा कि यह इंटरनल ग्रोथ है। जापान में रिसेशन है। अमेरिका का ग्रोथ बेहतर नहीं है। बाहरी वातावरण बेहतर रहता तो भारत और बेहतर करता। हम स्टेबिलिटी ग्रोथ की ओर बढ़ रहे हैं।

दस्तावेजों पर इतिहास का रिराइट

संजीव सान्याल ने कहा कि पहले ब्रिटिश जमाने मे कानून चल रहे थे। भगत सिंह और क्रांतिकारियों पर लिखे गए। रासबिहारी बोस क्रांतिकारी थे। संगठित क्रांति हुई। क्रांति का डेमेक्रेटिक रिपब्लिक ब्रेन चाइल्ड है। उन्होंने इतिहास के रिराइट पर कहा कि पुलिस रिकॉर्ड, पेपर रिकॉर्ड, सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

समुद्री यात्रा कर दुनिया को जाना

संजीव सान्याल ने कहा कि मैंने कई किताबें लिखी। भारत का इतिहास बहुत पुराना है। 5000 हजार साल से भी अधिक है। बहुत कम लोगों ने यूनिक टैक्निक के बारे में लिखा। उन्होंने राजा भोज द्वारा लिखी किताब युक्ति.. की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने दुनिया का भ्रमण किया लेकिन सिर्फ फन के लिए नहीं। दो-तीन महीने तक समुद्री यात्रा की। हमारे मॉर्डनशिप में एक्सपर्ट सेलर थे। सरकार ने हमारे प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया। भारत फास्टेस्ट इकॉनोमी है। कल्चर की भी रिबिल्डिंग हो रही है। पहले कहा जाता था हम गरीब थे, गरीब रहेंगे। यह सब अब बदला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्कऔर देखें

End of Article