बिजनेस

MUSEXPO 2025 में Times Music के CEO मंदार ठाकुर ‘International Music Person of the Year’ से हुए सम्मानित

MUSEXPO 2025: यह पुरस्कार समारोह कैलिफोर्निया के बरबैंक शहर में आयोजित हुआ (जो मीडिया की दुनिया की राजधानी के रूप में जाना जाता है)। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए बर्बैंक के मेयर, लॉस एंजेलिस काउंटी और कैलिफोर्निया राज्य के प्रतिनिधियों ने आधिकारिक घोषणाएं भी कीं।

Image

Times Music CEO Mandar Thakur Puts India On The Global Music Map

MUSEXPO 2025 ने अपने 25वें ग्लोबल एडिशन के अवसर पर टाइम्स म्यूजिक (Times Music) को सम्मानित करते हुए CEO मंदार ठाकुर को कंपनी की ओर से 'इंटरनेशनल म्यूजिक पर्सन ऑफ द ईयर (International Music Person of the Year)' के पुरस्कार से नवाजा। यह ऐतिहासिक सम्मान किसी भी भारतीय या एशियाई कंपनी और कार्यकारी को पहली बार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है जिन्होंने ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह पुरस्कार समारोह कैलिफोर्निया के बरबैंक शहर में आयोजित हुआ (जो मीडिया की दुनिया की राजधानी के रूप में जाना जाता है)। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए बर्बैंक के मेयर, लॉस एंजेलिस काउंटी और कैलिफोर्निया राज्य के प्रतिनिधियों ने आधिकारिक घोषणाएं भी कीं।

टाइम्स म्यूजिक जो द टाइम्स ग्रुप और प्राइमरी वेव का एक संयुक्त वेंचर है, अब रिकॉर्डेड म्यूजिक, पब्लिशिंग और आर्टिस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी नाम बन गया है। इस कंपनी के पास एक विविधतापूर्ण म्यूजिक पोर्टफोलियो है, जिसमें Junglee Music शामिल है जो बॉलीवुड के गानों पर केंद्रित है, और एफएफएस नाम का एक इंडी म्यूजिक सब-लेबल भी है जो भारत के समृद्ध संगीत को आगे बढ़ाता है।

द टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर विनीत जैन ने कहा, "यह पुरस्कार टाइम्स म्यूजिक और उसकी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो उन्होंने एक ग्लोबल बिजनेस खड़ा करने में लगाया। मैं मंदार और उनकी टीम को निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।"

इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा, "यह सम्मान दिखाता है कि भारत की पकड़ अब ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में मजबूत होती जा रही है और Times Music अब एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में दुनिया के स्टेज पर एक अहम भूमिका निभा रहा है।"

पिछले "इंटरनेशनल म्यूजिक पर्सन ऑफ द ईयर" पुरस्कार विजेताओं में ग्रैमी और एमी पुरस्कार विजेता और ऑस्कर के लिए नामांकित वैश्विक हिट गीतकार डायने वॉरेन; मोंटे लिपमैन और एवरी लिपमैन, को-फाउंडर, रिपब्लिक रिकॉर्ड्स; हार्वे गोल्डस्मिथ (प्रसिद्ध कॉन्सर्ट प्रमोटर - लाइव एड, लाइव अर्थ, प्रिंस ट्रस्ट); स्टीव श्नुर, वर्ल्डवाइड एग्जीक्यूटिव और प्रेसिडेंट म्यूजिक, ईए गेम्स; जॉर्ज एर्गाटुडिस, हेड ऑफ म्यूजिक, यूके और आयरलैंड एप्पल; पीट गंबर्ग, प्रेसिडेंट, ए एंड आर अटलांटिक रिकॉर्ड्स; डेनियल ग्लास, संस्थापक एवं प्रेसिडेंट,, ग्लासनोट एंटरटेनमेंट ग्रुप आदि शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article