Apple से टिम कुक ने दिया इस्तीफा; जानिए हर साल कितनी मिलती थी सैलरी और कितनी है कुल नेटवर्थ

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने 15 साल बाद अपने पद से इस्तीफा देकर एक्जीक्यूटिव चेयरमैन की नई जिम्मेदारी संभाली है। इसी बीच आइये जानते हैं टिम कुक की नेटवर्थ कितनी है।

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक (Tim Cook) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगस्त 2011 में दिग्गज उद्योगपति स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के निधन के बाद एप्पल की कमान संभालने वाले टिम कुक ने लगभग 15 वर्षों तक कंपनी का सफल नेतृत्व किया। 1 सितंबर से वह कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) की नई भूमिका संभालेंगे, जबकि उनकी जगह जॉन टर्नस (John Ternus) एप्पल के नए सीईओ बनाए गए हैं। इस बड़ी लीडरशिप तब्दीली के बाद दुनिया भर के निवेशकों और टेक प्रेमियों की नजर टिम कुक की सैलरी, सालाना कमाई और उनकी कुल संपत्ति पर टिक गई है।

Tim Cook Resign

Apple से टिम कुक ने दिया इस्तीफा

टीम कुक की सैलरी

टिम कुक दुनिया के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले शीर्ष कॉरपोरेट अधिकारियों में गिने जाते हैं। अगर उनकी सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें, तो एप्पल से मिलने वाला उनका बेस वेतन (Base Salary) लगभग 3 मिलियन डॉलर (करीब 25 करोड़ रुपये) सालाना रहा है। हालांकि, बेस सैलरी तो उनकी कुल कमाई का बहुत छोटा हिस्सा है। उन्हें मिलने वाले भारी-भरकम पैकेज में परफॉर्मेंस बोनस, एक्स्ट्रा कंपनसेशन और सबसे बड़ा हिस्सा 'एप्पल स्टॉक ऑप्शंस' (Apple Stock Options या RSUs) का होता है। उदाहरण के तौर पर, वित्त वर्ष 2023 और 2024 में उनका कुल सालाना पे-पैकेज लगभग 60 मिलियन डॉलर से लेकर 75 मिलियन डॉलर (करीब 500 से 620 करोड़ रुपये) के बीच रहा था।

End of Feed