Tiktok ने भारत के सभी स्टॉफ को नौकरी से निकाला,चीनी कंपनी का बड़ा कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 01:12 PM IST

Tiktok Layoff Entire Staff in India: इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के शुरुआत में 40 लोगों को पिंक स्लिप दी गई है। साथ ही निकाले जाने वाले कर्चमारियों को कंपनी ने 9 महीने का वेतन देने की बात कही है।

Tiktok Layoff Entire Staff in India: चीन कंपनी ByteDance ने अपने भारत में अपने ऐप टिकटॉक के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि 28 फरवरी उनका, इस कंपनी में आखिरी वर्किंग दिन था। और इसके बदले में कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने का वेतन देगी। कंपनी के इस फैसले की की रिपोर्ट पर इकोनॉमिक टाइम्स ने खबर दी है। उसके बाद भी पीछे नहीं है. इस मामले से परिचित कुछ सूत्रों ने अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि Tiktok ने भारत में काम करने वाली पूरी टीम तो बर्खास्त कर दिया है।

tiktok india

भारत में टिकटॉक का बड़ा कदम

40 कर्मचारियों को पिंक स्लिप

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के शुरुआत में 40 लोगों को पिंक स्लिप दी गई है। साथ ही निकाले जाने वाले कर्चमारियों को कंपनी ने 9 महीने का वेतन देने की बात कही है। कर्मचारियों से यह भी कहा गया है कि अ नई जॉब तलाश करने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। छंटनी की वजह पर कंपनी ने कहा है कि चीनी ऐप्स पर सरकार के रुख के कारण कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन यानी काम को फिर से शुरू नहीं कर सकती है। हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा भेजे गए सवाल पर टिकटॉक ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

End of Feed