टाइगर लॉजिस्टिक्स, जो एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर कंपनी है। इसे एक महा-रत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU) से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते कंपनी के शेयरों में हलचल देखी गई। बीएसई पर शेयर 2% की तेजी के साथ ₹51.75 पर खुले, जबकि पिछला बंद ₹50.60 था। सुबह 10:15 बजे यह शेयर 1.50% की बढ़त के साथ ₹51.36 पर ट्रेड कर रहा था। Tiger Logistics ने बताया कि कंपनी ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से इटली से जुड़े पांच ओवर डाइमेंशन कार्गो (ODC) प्रोजेक्ट्स हासिल किए हैं, जिनमें से दो प्रोजेक्ट्स पहले से ही ट्रांजिट में हैं। इसके अलावा अर्जेंटीना से एयर चार्टर्ड सेवा के तहत एक अन्य एयर कार्गो शिपमेंट भी प्रोसेस में है।
टाइगर लॉजिस्टिक शेयर।
HPCL के साथ एयर कार्गो कॉन्ट्रैक्ट की रेस में आगे
कंपनी ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ एक बड़े एयर कार्गो प्रोजेक्ट के लिए वह L1 बोलीदाता बनकर उभरी है। यह प्रोजेक्ट हर महीने बड़े वॉल्यूम की शिपमेंट्स से जुड़ा है।
FY25 में PSU क्षेत्र में और मजबूती
Tiger Logistics ने BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) के साथ दो साल का आयात सेवा अनुबंध भी साइन किया है, जिसमें चेक रिपब्लिक से पुणे और यूके से चेन्नई तक की हालिया शिपमेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के साथ दो साल की इम्पैनलमेंट भी FY25 में पूरी हुई है। अन्य प्रमुख सरकारी संगठनों जैसे BNPMIPL, HAL, CEL और BEL के साथ भी कंपनी के अनुबंध पहले से चल रहे हैं। मार्च 2025 में Tiger Logistics ने नवीकरणीय ऊर्जा व्यापार में भी प्रवेश की घोषणा की थी, जो कंपनी की विस्तार रणनीति को और मजबूती देता है।
मल्टीबैगर शेयर
Q4 FY25 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.76% कर दी है, जो कि Q3 में 9.41% थी।
पिछले एक साल में शेयर ने 9% रिटर्न दिया है, जबकि दो साल में 29% और तीन साल में 111% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले पांच वर्षों में यह स्टॉक 1122% तक उछल चुका है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
