Upcoming IPO:कल आएंगे इन 3 कंपनियों के IPO,जानें प्राइस बैंड से लेकर दूसरी अहम डिटेल

upcoming ipo in february 2024: पिछले महीने पांच कंपनियों ने अपने आईपीओ के जरिये प्राथमिक बाजार से लगभग 3,266 करोड़ रुपये जुटाए थे। वहीं पिछले साल 58 आईपीओ के जरिये कुल 52,637 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Upcoming IPO: तीन कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार को खुलने वाले हैं, जिनके जरिये तीनों कंपनियां करीब 1,700 करोड़ रुपये जुटाएंगी। 7 फरवरी को राशि पेरिफेरल्स, जन स्माल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ बुधवार को खुलेंगे। इन तीनों कंपनियों का आईपीओ नौ फरवरी को बंद होगा।इसके अलावा एंटेरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस भी नौ फरवरी को अपनी 1,600 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर-बिक्री शुरू करेगी। पिछले महीने भी पांच कंपनियों ने अपने आईपीओ के जरिये प्राथमिक बाजार से लगभग 3,266 करोड़ रुपये जुटाए थे।

upcoming ipo

7 फरवरी को 3 आईपीओ खुलेंगे

आईपीओ बाजार में धूम

होटल शृंखला ‘द पार्क’ का संचालन करने वाली कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क का 920 करोड़ रुपये का आईपीओ इस समय सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है।जेएम फाइनेंशियल की प्रबंध निदेशक और इक्विटी पूंजी बाजार प्रमुख नेहा अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम वर्ष 2024 में आईपीओ बाजार पर एक मजबूत तेजी का रुख रखते हैं। यह आशावाद मजबूत घरेलू एवं विदेशी निवेश से प्रेरित है।इसी क्रम में बुधवार को खुलने वाले तीन आईपीओ भी शामिल हैं।

End of Feed