बिजनेस

Alpex Solar IPO: 8 फरवरी को खुलेगा अल्पेक्स सोलर का आईपीओ, GMP अभी से पहुंचा 165%

Alpex Solar IPO GMP: Alpex Solar IPO GMP: अल्पेक्स सोलर का जीएमपी 190 रु है, जबकि इसके आईपीओ में प्राइस बैंड का ऊपरी भाव 115 रु है। अगर आईपीओ में 115 रु का भाव ही फाइनल रहता है तो भी ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 165 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

अल्पेक्स सोलर आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 8 फरवरी को खुलेगा अल्पेक्स सोलर का आईपीओ
  • 190 रु है जीएमपी
  • आईपीओ प्राइस से 165 फीसदी है अधिक

Alpex Solar IPO in Hindi: इस हफ्ते जो आईपीओ खुलने जा रहे हैं, उनमें अल्पेक्स सोलर का पब्लिक इश्यू भी शामिल है। अल्पेक्स सोलर का आईपीओ 8 फरवरी को खुलकर 12 फरवरी को बंद होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसके इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड(Alpex Solar IPO Price Band) 109-115 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 74.52 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज(Alpex Solar IPO Size) 1200 शेयरों की है, यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। बता दें कि अभी अल्पेक्स सोलर का आईपीओ खुलने में दो दिन हैं, मगर ग्रे-मार्केट में शेयर का प्रीमियम काफी हाई है।

ये भी पढ़ें -

कितना है अल्पेक्स सोलर जीएमपी(Alpex Solar IPO GMP)

आईपीओ वॉच के अनुसार अल्पेक्स सोलर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 190 रु है, जबकि इसके आईपीओ में प्राइस बैंड का ऊपरी भाव 115 रु है। अगर आईपीओ में 115 रु का भाव ही फाइनल रहता है तो भी ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर 165 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

कब होगी अल्पेक्स सोलर के शेयर की लिस्टिंग(Alpex Solar IPO Listing)

अल्पेक्स सोलर के शेयर की लिस्टिंग (Alpex Solar IPO Listing Date)15 फरवरी को होगी। एल्पेक्स सोलर भारत की प्रमुख सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय ग्रेटर नोएडा में है। कंपनी फोटोवोल्टिक मॉड्यूल की मैन्युफैक्चरिंग करती है, जिन्हें सौर पैनल के तौर पर जाना जाता है।

यह एसी/डीसी सौर पंपों की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के अलावा सोलर एनर्जी सॉल्यूशन भी प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article