Thomas Cook Share: Thomas Cook के शेयर में लगा लोअर सर्किट, 5% टूटा, फेयरब्रिज कैपिटल के हिस्सेदारी बेचने का असर

Lower Circuit In Thomas Cook Stock: आज थॉमस कुक के शेयर में सुबह से ही लोअर सर्किट लगा हुआ है। इसकी प्रमोटर ने कंपनी में हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • थॉमस कुक के शेयर में लगा लोअर सर्किट
  • शेयर में 5 फीसदी की कमजोरी
  • प्रमोटर कंपनी बेचेगी हिस्सेदारी

Lower Circuit In Thomas Cook Stock: थॉमस कुक (Thomas Cook) के शेयर में गुरुवार को सुबह से ही लोअर सर्किट लगा हुआ है। बीएसई (BSE) पर शुरुआती कारोबार में थॉमस कुक इंडिया के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जो अंत तक बरकरार रही। कंपनी का शेयर 7.90 रु या 4.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 150.35 रु पर बंद हुआ।

Lower Circuit In Thomas Cook Stock

थॉमस कुक स्टॉक में लोअर सर्किट

दरअसल कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी प्रमोटर फेयरब्रिज कैपिटल (मॉरीशस) ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए कंपनी में 6 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी बेचेगी। इसी ऐलान के बाद आज कंपनी का शेयर कमजोर स्थिति में है।

End of Feed