बिजनेस

Tata Technologies Listing: 2 मिनट में पैसा हुआ ढाई गुना, 15 हजार के बने 40000, टाटा टेक का कमाल

Tata Technologies Listing Price: टाटा टेक का शेयर 1200 रु पर लिस्टिंग के बाद शुरुआती 2-3 मिनटों में ही 1400 रु तक गया। यानी हर शेयर पर 900 रु या 180 फीसदी का फायदा। शेयर ने अपने डेब्यू पर निवेशकों का पैसा ढाई गुना से भी अधिक कर दिया।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज लिस्टिंग प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1400 रु तक गया टाटा टेक का शेयर
  • 64.3 फीसदी दिया अधिकतम रिटर्न
  • निवेशकों पैसा हो गया ढाई गुना से अधिक

Tata Technologies Listing Price: गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई। टाटा टेक 2023 में सबसे अधिक प्रीमियम के साथ लिस्टिंग वाला शेयर बन गया है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1,200 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि इसके आईपीओ (IPO) का फाइनल प्राइस 500 रुपये का था। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर ही 140 प्रतिशत रिटर्न मिला। वहीं 1200 रु पर लिस्टिंग के बाद ये शुरुआती 2-3 मिनटों में ही 1400 रु तक गया। यानी हर शेयर पर 900 रु या 180 फीसदी का फायदा। शेयर ने अपने डेब्यू पर निवेशकों का पैसा ढाई गुना से भी अधिक कर दिया।

निवेशकों ने निकाला मुनाफा

1400 रु तक जाने के बाद टाटा टेक के शेयर में थोड़ी गिरावट आई। ये इस बात का संकेत है कि ऊंचे भाव पर निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए इसमें फौरन ही बिकवाली की। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (1200 रु) से 137 रु या 11.42 फीसदी की मजबूती के साथ 1337 रु पर है।

आईपीओ का बेसब्री से था इंतजार

2004 में टीसीएस (TCS) का आईपीओ आया था। उसके 19 साल बाद टाटा ग्रुप का कोई आईपीओ मार्केट में आया है। इसीलिए निवेशकों को इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार था। टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को 69.43 गुना आवेदन मिले। इसके आईपीओ में रखे गए 4.5 करोड़ शेयरों के मुकाबले 312.65 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किए गए। इसका आईपीओ 22 से 24 नवंबर तक के लिए खुला था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article