under Rs 50 Stock: 50 रु से कम का ये स्मॉल-कैप स्टॉक 3 फीसदी तक उछला, जानिए क्या है बड़ी वजह?

Vishal Fabrics Share: विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड के शेयरों में 3% की तेजी देखी गई। कंपनी ने क्वालिटी एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 37.92% कर ली है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Vishal Fabrics Share: बाजार में गुरुवार को विशाल फैब्रिक्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली। ₹50 से कम कीमत वाले इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने इंट्राडे में 3% तक की बढ़त दर्ज की। कंपनी द्वारा क्वालिटी एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर के बाद निवेशकों का रुझान इस स्टॉक की ओर बढ़ा। गुरुवार को बीएसई पर विशाल फैब्रिक्स का शेयर ₹25 पर खुला, जो पिछले दिन के ₹24.32 के बंद भाव से लगभग 2.5% अधिक था। इंट्राडे में यह बढ़कर ₹25.40 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जिससे 4.5% तक का इंट्राडे गेन हुआ।

Small-Cap Shares, Stock Market News, share price,

₹50 से कम का स्मॉल-कैप स्टॉक।

क्वालिटी एक्ज़िम में विशाल फैब्रिक्स का निवेश

विशाल फैब्रिक्स ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसने क्वालिटी एक्ज़िम प्राइवेट लिमिटेड के 1,92,000 इक्विटी शेयर ₹260 प्रति शेयर की दर से खरीदे हैं। इस अधिग्रहण की कुल कीमत ₹4.99 करोड़ रही। यह सौदा 19 मार्च 2025 को पूरा हुआ। कंपनी पहले ही क्वालिटी एक्ज़िम में 28.03% हिस्सेदारी रखती थी, जिससे यह 29 मार्च 2024 से इसकी एसोसिएट कंपनी थी। इस नए अधिग्रहण के बाद विशाल फैब्रिक्स की हिस्सेदारी 37.92% हो गई है।

End of Feed