Stock Under Rs 50: 50 रु से कम का ये स्मॉल-कैप स्टॉक 4 दिन में 19 फीसदी उछला, क्या आपके पास है

BCL Industries के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली, जिससे यह 19% तक बढ़ गया। शुक्रवार को स्टॉक में 5% का उछाल आया। यह बढ़त SEBI द्वारा दिए गए सेटलमेंट ऑर्डर और प्रमोटर द्वारा अतिरिक्त शेयर खरीदने के बाद आई।

बीसीएल इंडस्ट्रीज (BCL Industries) के शेयरों में शुक्रवार, 7 मार्च को 5% की तेजी देखी गई, जिससे यह लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले चार दिनों में स्टॉक कुल 19% उछल चुका है। यह तेजी कंपनी द्वारा सेबी (SEBI) के सेटलमेंट ऑर्डर की घोषणा और प्रमोटर द्वारा अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के बाद आई है। SEBI ने BCL Industries और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर अमर नवलानी पर इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के उल्लंघन के चलते सेटलमेंट शुल्क लगाया है। इस आदेश के तहत कंपनी को ₹14,30,000 और एमडी अमर नवलानी को ₹28,60,000 का भुगतान करना होगा। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इस आदेश का उसके वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

BCL Industries

₹50 से कम कीमत वाला स्टॉक

इस बीच, प्रमोटर कुशल मित्तल ने हाल ही में 2,47,000 अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। इस लेन-देन से पहले मित्तल की हिस्सेदारी 16.27% थी, जो अब बढ़कर 16.35% हो गई है। प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, जिससे शेयरों में और तेजी देखने को मिल रही है।

End of Feed