बिजनेस

ये कंपनी वॉल्टेयर डिवीजन में लगाएगी 4.1 MW का रूफटॉप सोलर प्लांट, 15.8 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयर में दिखा उछाल

Servotech Power Systems को ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉल्टेयर डिवीजन में 4.1 मेगावॉट की ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर परियोजना का ठेका मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में बुधवार को शुरुआती ट्रेड में करीब 3% की तेजी देखी गई। Servotech को जो कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उसके तहत कंपनी डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग का कार्य करेगी।

Image

रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर

Photo : iStock

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Servotech Power Systems को इंडियन रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉल्टेयर डिवीजन में 4.1 मेगावॉट की ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर परियोजना का ठेका मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में बुधवार को शुरुआती ट्रेड में करीब 3% की तेजी देखी गई। Servotech को जो कॉन्ट्रैक्ट मिला है, उसके तहत कंपनी डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग का कार्य करेगी। यह परियोजना रेलवे की हरित ऊर्जा को अपनाने की मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, "यह परियोजना रेलवे की स्थायी परिवहन प्रणाली की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो हमें देशभर में क्लीन एनर्जी के विस्तार में अग्रणी बनाती है।"

शेयर में उछाल

Servotech का शेयर NSE पर ₹129.80 के भाव पर फ्लैट खुला, लेकिन खबर के बाद इसमें तेजी आई और यह ₹134.49 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि बाद में थोड़ी बिकवाली के चलते यह ₹131.20 पर ट्रेड करता दिखा।

4 साल में 5000% तक उछला शेयर

कंपनी के शेयरों ने बीते कुछ वर्षों में जबरदस्त रिटर्न दिया है। 3 सितंबर 2021 को यह शेयर केवल ₹2.52 का था, और अब यह ₹130 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ पिछले 3 सालों में ही शेयर ने लगभग 1,200% का रिटर्न दिया है। हालांकि साल 2025 में अब तक 21% की गिरावट भी देखी गई है। Servotech ने बीते दो वर्षों में दो बार शेयर स्प्लिट किया है। इसमें फरवरी 2023 में ₹10 का शेयर 5 हिस्सों में, नया फेस वैल्यू ₹2 है। जुलाई 2023 में ₹2 का शेयर 2 हिस्सों में, नया फेस वैल्यू ₹1 है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article