Railway Stock : रेलवे से जुड़ी K&R रेल इंजीनियरिंग कंपनी (K&R Rail Engineering Limited) ने आज इंडियन पोर्ट रेल और रोपवे कॉपरेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस करार के तहत, दोनों कंपनियां रेलवे, सड़क, हाईवे और पोर्ट से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹50 करोड़ से ₹5000 करोड़ के बीच होगी, जिससे भारत और विदेशों में दोनों कंपनियों को लाभ होगा। K&R Rail Engineering रेलवे कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी है, जो प्राइवेट रेलवे साइडिंग को टर्नकी आधार पर स्थापित करने में विशेषज्ञता रखती है।
रेलवे से जुड़ा स्टॉक।
कंपनी ने 6 मार्च को यह EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) सेवाओं के लिए MoU की घोषणा की।
तिमाही नतीजे: मुनाफे में 500% की बढ़त!
कंपनी की साल-दर-साल (YoY) राजस्व में 6% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹144 करोड़ से बढ़कर ₹152 करोड़ हो गई। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में राजस्व में 6% की गिरावट आई, जो Q2 FY25 में ₹161 करोड़ था। शुद्ध लाभ (Net Profit) में 500% की जबरदस्त उछाल, जो ₹1 करोड़ से ₹6.3 करोड़ तक पहुंच गया। पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफे में 20% की वृद्धि हुई, जो Q2 FY25 में ₹5 करोड़ था।
स्टॉक स्प्लिट: 10:1 के रेशियो में होगा बंटवारा
K&R Rail Engineering के बोर्ड ने 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बंट जाएगा। यह फैसला कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ किया था।
2 साल में 1000% से ज्यादा रिटर्न!
पिछले 2 वर्षों में स्टॉक ने 1,061% की बढ़त दर्ज की। 3 वर्षों में स्टॉक 1,271% तक उछला। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया और अब नया करार किया है।
