बिजनेस

Gold-Silver Price Today 7 March 2025: सोना उछला, चांदी चमकी, कितनी हुई बढ़ोतरी? जानें अपने शहर के रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 7th March 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। यहां आपको हर ताजा अपडेट मिलेगा, साथ ही अपने शहर में आज के रेट भी जान सकते हैं। आमतौर पर, ज्वेलरी में 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है। हालांकि, कई बार इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग की जांच अवश्य करें।

Image

7 मार्च 2025 सोना-चांदी का रेट।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 March 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक तरफ अमेरिका-चीन में जारी टैरिफ वार के बीच दुनिया के बाजार में डर का माहौल है। वहीं, सोने- चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 85876 रुपये के मुकाबले 86059 रुपये पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट 96460 रुपये प्रति किलो के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 96724 रुपये पर पहुंच गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99985876 रुपये85966 रुपये86059 रुपये
सोना 99585532 रुपये85622 रुपये85714 रुपये
सोना 91678662 रुपये64474 रुपये78830 रुपये
सोना 75064407 रुपये64474 रुपये64544 रुपये
सोना 58550238 रुपये50290 रुपये50345 रुपये
चांदी 99996460 रुपये/किलो96796 रुपये/किलो96724 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80110₹87390₹66010
मुंबई में सोना का भाव₹80110₹87390₹65550
दिल्ली में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
कोलकाता में सोना का भाव₹80110₹87390₹65550
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
जयपुर में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
पटना में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
लखनऊ में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
नोएडा में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
अयोध्या में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80260₹87540₹65670

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोना 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 199 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 14,629 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 2,916.23 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी

प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत 377 रुपये या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 32.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article