बिजनेस

Railway Stock : 2 साल में 1000% रिटर्न देने वाले इस रेलवे स्टॉक पर कल रहेगी नजर! किया बड़ा करार

Railway Stock in Focus: रेलवे से जुड़ी कंपनी ने इंडियन पोर्ट रेल और रोपवे कॉपरेशन के साथ बड़ा MoU साइन किया, जिसके तहत ₹50 करोड़ से ₹5000 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स होंगे। कंपनी का स्टॉक 2 साल में 1000% और 3 साल में 1271% उछला। क्या यह अब भी खरीदने का सही मौका है?

Image

रेलवे से जुड़ा स्टॉक।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Railway Stock : रेलवे से जुड़ी K&R रेल इंजीनियरिंग कंपनी (K&R Rail Engineering Limited) ने आज इंडियन पोर्ट रेल और रोपवे कॉपरेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है। इस करार के तहत, दोनों कंपनियां रेलवे, सड़क, हाईवे और पोर्ट से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹50 करोड़ से ₹5000 करोड़ के बीच होगी, जिससे भारत और विदेशों में दोनों कंपनियों को लाभ होगा। K&R Rail Engineering रेलवे कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी है, जो प्राइवेट रेलवे साइडिंग को टर्नकी आधार पर स्थापित करने में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी ने 6 मार्च को यह EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) सेवाओं के लिए MoU की घोषणा की।

तिमाही नतीजे: मुनाफे में 500% की बढ़त!

कंपनी की साल-दर-साल (YoY) राजस्व में 6% की वृद्धि दर्ज की गई, जो ₹144 करोड़ से बढ़कर ₹152 करोड़ हो गई। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में राजस्व में 6% की गिरावट आई, जो Q2 FY25 में ₹161 करोड़ था। शुद्ध लाभ (Net Profit) में 500% की जबरदस्त उछाल, जो ₹1 करोड़ से ₹6.3 करोड़ तक पहुंच गया। पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफे में 20% की वृद्धि हुई, जो Q2 FY25 में ₹5 करोड़ था।

स्टॉक स्प्लिट: 10:1 के रेशियो में होगा बंटवारा

K&R Rail Engineering के बोर्ड ने 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बंट जाएगा। यह फैसला कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ किया था।

2 साल में 1000% से ज्यादा रिटर्न!

पिछले 2 वर्षों में स्टॉक ने 1,061% की बढ़त दर्ज की। 3 वर्षों में स्टॉक 1,271% तक उछला। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया और अब नया करार किया है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article