बिजनेस

इस Multibagger Stock ने 1 साल में 16,676% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया, चिप बनाने का काम करती है कंपनी

किसी भी शेयर में निवेश से पहले रिसर्च जरूर करें और मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। सिर्फ रिटर्न देखकर निवेश करना घाटे का सौदा हो सकता है।

Image

मल्टीबैगर स्टॉक (Istock)

Multibagger Stock की तलाश हर शेयर बाजार निवेशक को रहती है। हालांकि, मल्टीबैगर स्टॉक का चयन करना आसान नहीं होता है। लेकिन एक मल्टीबैगर स्टॉक मिल जाए तो रिटर्न छप्परफाड़ मिलता है। आज हम आपको वैसे ही एक मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का नाम RRP Semiconductor है। यह कंपनी चिप बनाने का काम करती है। इस कंपनी के स्टॉक ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 16,676% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। आपको बता दें कि शेयर का भाव एक साल में 25.59 रुपये से बढ़कर 4,293.20 रुपये पहुंच गया है। इससे सहट अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्टॉक ने किस तरह अपने निवेशकों को मालामाल किया है।

क्या करती है कंपनी?

RRP सेमीकंडक्टर लिमिटेड, सेमीकंडक्टर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी है। RRP Semiconductor Ltd की स्थापना 1989 में हुई थी। कंपनी ने हाल ही में फैब्लेस सेमीकंडक्टर मार्केट में प्रवेश किया है, जो सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास की ओर एक रणनीतिक कदम है। गौरतलब है कि मोदी सरकार देश में चिप बनाने को लेकर पूरा जोर लगा रही है। केंद्र सरकार की तैयारी भारत को चिप की दुनिया में आत्मनिर्भर बनाने की है। इसके लिए सरकार प्राइवेट कंपनियों को प्रोत्साहन भी दे रही है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो यह 5,849 करोड़ रुपये है। हालांकि, कंपनी की वित्तीय स्थिति कमजोर है। आरआरपी सेमीकंडक्टर के Q1 FY26 के रिजल्ट के अनुसार, रेवन्यू में बड़ी गिरावट आई है। कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन इस तिमाही के लिए नकारात्मक रहा। इसके बावजूद इस शेयर में तेजी बनी हुई है। अब इसके तेजी के पीछे की क्या है वजह, यह पता नहीं चल पा रहा है।

Disclaimer: यह स्टोरी सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। हम स्टॉक में किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article