Multibagger Stock : इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में 248 फीसदी का दिया रिटर्न, गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने किया MoU साइन

Multibagger Stock : रियल एस्टेट और पावर सेक्टर में सक्रिय स्मॉलकैप कंपनी RDB इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर ने अपने शेयरधारकों को एक साल में 248% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है। अब कंपनी ने गुरुग्राम में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए Bigbull Infrabuild के साथ समझौता (MoU) किया है।

Multibagger Stock : रियल एस्टेट और पावर सेक्टर में सक्रिय स्मॉलकैप कंपनी RDB इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर ने अपने शेयरधारकों को एक साल में 248% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर चौंका दिया है। अब कंपनी ने गुरुग्राम में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए Bigbull Infrabuild के साथ समझौता (MoU) किया है। RDB इंफ्रा ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसने Bigbull Infrabuild के साथ कमर्शियल/मल्टी स्टोरी रिटायरमेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए MoU साइन किया है। इस प्रोजेक्ट में राजस्व बंटवारा 31.5% (भूमि मालिक) और 68.5% (डेवलपर) के अनुपात में होगा। प्रोजेक्ट के माध्यम से कंपनी अपने रियल एस्टेट विस्तार को और गति देने जा रही है।

Multibagger Stock

मल्टीबैगर स्टॉक

स्टॉक स्प्लिट और प्राइस ट्रेंड

फरवरी 2024 में कंपनी ने अपने शेयरों का 10:1 के अनुपात में स्प्लिट किया था। शुक्रवार (25 अप्रैल) को शेयर की कीमत 2.55% गिरावट के साथ ₹53 पर बंद हुई। पिछले 1, 2, 3 और 5 वर्षों में स्टॉक ने क्रमशः 248%, 1231%, 1409% और 2877% का रिटर्न दिया है।

End of Feed