बिजनेस

ये बैंक FD पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, 9.5% तक मिलेगा रेट

इस समय कुछ बैंक एफडी पर 9 फीसदी से अधिक तक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। इनमें कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इन बैंकों में आराम से 9.5 फीसदी तक सालाना ब्याज मिल जाएगा।

Image

इन बैंकों में मिलेगा एफडी पर सबसे अधिक ब्याज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा एफडी पर सबसे अधिक ब्याज
  • ये अधिकतम 9.50 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए है 9.50 फीसदी ब्याज दर

Highest Interest Rates FD : आरबीआई ने अप्रैल में रेपो रेट नहीं बढ़ाई। मगर इससे पहले आरबीआई ने लगातार कई बार रेपो रेट में इजाफा किया था। इसी के मद्देनजर देश भर के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को आकर्षित बनाने के लिए इनकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की। इनमें बड़े बैंकों के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंक और नॉन-फाइनेंस बैंकिंग कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसे में कई बैंक इस समय निवेशकों को एफडी पर 9 फीसदी से भी अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 1001 दिनों की एफडी पर 9.00 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं इतनी ही अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 9.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। रेगुलर कस्मटर (सामान्य नागरिक) 181-201 दिनों की एफडी पर 8.75 फीसदी ब्याज दर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के लिए 9.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक 1000 दिनों की अवधि की एफडी पर रेगुलर निवेशकों को 8.41 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.01 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बताते चलें कि ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगी।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 01 मार्च 2023 को आखिरी बार एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया था। इसके बाद अब ये रेगुलर निवेशकों को एफडी पर अधिकतम 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.76 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ये दरें 999 दिनों की एफडी के लिए हैं। ध्यान रहे कि 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ही इन दरों की पेशकश की जाएगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश के सबसे बड़े बैंक (एसबीआई) ने आखिरी बार 15 फरवरी, 2023 को 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। उसके के बाद से रेगुलर कस्टमर को अधिकतम 7.00 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.50 फीसदी है। ये दर 2 वर्ष से लेकर 3 वर्ष से कम तक की अवधि के लिए है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article