Highest Dividend Paying Stocks: डिविडेंड एक महत्वपूर्ण फैक्टर है क्योंकि निवेशक इसे निवेश से इनकम के सोर्स के रूप में देखते हैं। ये नए निवेशकों के लिए एक आकर्षक फैक्टर है और कुछ साल पहले, जब शेयर बाजार बहुत अधिक टेक्नोलॉजी वाला नहीं था, तो ये उन टॉप फैक्टर्स में से एक हुआ करता था, जिन्हें शौकिया निवेशक भी निवेश करने से पहले ध्यान में रखते थे। टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ यह मानसिकता बदल गई। मगर अब भी कुछ लोग डिविडेंड स्टॉक्स ही तलाश करते हैं।
सबसे अधिक डिविडेंड देने वाले शेयर
ये भी पढ़ें -
क्या होता है डिविडेंड (What is Dividend)
डिविडेंड किसी कंपनी के लाभ में भागीदारों का हिस्सा होता है जो वह कंपनी लाभ कमाने पर अपने शेयरधारकों को देती है। डिविडेंड यील्ड एक फाइनेंशियल रेशियो होता है जो दर्शाता है कि कोई कंपनी अपने स्टॉक प्राइस के मुकाबले हर साल कितना डिविडेंड देती है।
ये हैं 2024 में टॉप डिविडेंड यील्ड वाले शेयर, जिन्होंने अपने स्टॉक प्राइस के मुकाबले सबसे अधिक डिविडेंड (प्रतिशत में) दिया है
- VST : 33.99 फीसदी
- Xchanging Solutions : 27.41 फीसदी
- BPCL : 9.20 फीसदी
- Gujarat Toolroom : 8.01 फीसदी
- Hindustan Petroleum Corporation : 7.67 फीसदी
- Indian Oil Corporation : 6.93 फीसदी
- Shri Dinesh Mills : 6.56 फीसदी
- Vedanta : 6.5 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
