बिजनेस

गिरते शेयर बाजार में मल्टीबैगर बने ये 9 शेयर, एक साल में दिया 250% से ज्यादा का रिटर्न

शेयर बजार में आज बड़ी गिरावट है। यह गिरावट आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। हालांकि, इस गिरावट में कुछ ऐसे शेयर हैं जो जिन्होंने पिछले 1 साल में बंपर रिटर्न दिया है।

Image

मल्टीबैगर शेयर

Multibagger stocks: भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। इस पूरे साल बाजार एक रेंज के अंदर ट्रेड कर रहा है। अगर निफ्टी50 की बात करें तो यह 23,500 से 24,500 के बीच अटका है। शेयर बाजार में तेजी नहीं लौटने से लाखों निवेशक मायूस है। SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें? करीब तीन सालों से शेयर बाजार ने उनको एफडी से कम रिटर्न दिया है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी नहीं आने से सभी शेयरों का बुरा हाल है। आज हम आपको 9 ऐसे स्टॉक के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 250% ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

S.No.कंपनी का नाममार्केट कैप (₹ करोड़)करंट प्राइस (₹)1 साल का रिटर्न
1Modison1,705.40520.55218.16%
2Utssav CZ Gold1,074.46444.95130.30%
3Venus Remedies2,157.431,649.00254.95%
4Bhagyanagar Ind1,252.61373.95316.80%
5Rashi Peripheral5,392.15807.00185.14%
6Sportking India2,887.06227.20108.29%
7Hindusthan Insulators &1,002.30463.10188.30%
8T N Merc. Bank14,226.33898.40115.01%
9Gayatri Projects1,000.5721.55144.85%

आप निवेशक हैं तो क्या करें?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में अभी सुस्ती का दौर है। यह साइकल आता रहता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपने अच्छे स्टॉक में निवेश किया है तो उसके साथ बने रहे। वहीं, अगर म्यूचुअल फंड में सिप के जरिये निवेश करते हैं तो उसे बंद नहीं करें। बाजार में तेजी लौटेगी तो मोटा रिटर्न मिलना तय है। एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि मल्टीबैगर स्टॉक का चयन करना आसान नहीं है। इसलिए किसी भी शेयर में तेजी को देखते हुए निवेश से बचें।

भारतीय शेयर बाजार में क्यों तेजी नहीं?

  1. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली
  2. कंपनियों की कमजोर तिमाही नतीजे
  3. महंगाई और ब्याज दरों की अनिश्चितता
  4. भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतें में तेजी

(डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।)

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article