बिजनेस

Tata stocks: टाटा ग्रुप के ये 3 स्टॉक्स बना सकते हैं करोड़पति! पैसा लगाने का सुनहरा मौका?

Top Tata stocks to invest in 2025: शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा ग्रुप के Titan, Tata Motors और Tata Elxsi में निवेश से शानदार रिटर्न की संभावनाएं एक्सपर्टस को दिख रहीं है। जानें एक्सपर्ट की सलाह और टारगेट प्राइस।

Image

टाटा स्टॉक पिक।

Photo : Times Now Digital

Top Tata stocks to invest in 2025: शेयर बाजार में हाल की गिरावट ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है कि किस सेक्टर और स्टॉक्स में निवेश करना सही रहेगा। दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट अजीत और जियोजित फाइनेंशियल के मार्केट गुरु गौरांग शाह ने ET Now Swadesh के शो में टाटा ग्रुप के तीन प्रमुख स्टॉक्स पर अपनी राय साझा की। उन्होंने इन स्टॉक्स में निवेश के जरिए अच्छे मुनाफे की संभावना जताई है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Titan Share Price Target: निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प

मार्केट एक्सपर्ट अजीत ने टाइटन को एक स्थिर निवेश विकल्प बताया है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 3800-3850 रुपये बताया है। उन्होंने इस पर ₹3250 का पोजीशनल स्टॉप लॉस रखने का सुझाव दिया है।

TATA Motors Share Price Target: रिकवरी के संकेत

गौरांग शाह ने टाटा मोटर्स में निवेश की सलाह दी है, खासकर ऑटो सेक्टर में संभावित वृद्धि को देखते हुए। उन्होंने इसका नीचे का स्तर ₹725 और रिकवरी टारगेट ₹850 बताया है। इसके पेसेंजर और कमर्शियल सेगमेंट का विभाजन और वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना।

TATA Elxsi Share Price Target: लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए उपयुक्त

गौरांग शाह के अनुसार, टाटा एलेक्सी लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसका टारगेट उन्होंने ₹7900 से अधिक बताया है। उनका सुझाव है अपने पोर्टफोलियो में अधिक शेयर जोड़ें।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article