​हूती हमलों से दहला सऊदी अरब, क्रूड $112 के पार, महंगे तेल से मचेगा हाहाकार

क्रूड ऑयल का संकट और गहरा होता जा रहा है। सऊदी अरब पर हूतियों के हमले की वजह से अब होर्मुज के बाद बाब अल मंडेब स्ट्रेट के रास्ते भी क्रूड सप्लाई पर रिस्क बढ़ गया है।

Crude Oil Prices Jumps : कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लगी है। गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को Brent Crude का भाव पांच महीने शीर्ष पर पहुंच गया है। मई 2026 के बाद पहली बार क्रूड का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हुआ है। गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत $112 प्रति बैरल के पार पहुंच गई।

Crude Oil Prices Jumps

क्रूड के दाम में लगी आग

दुनिया के साथ ही इससे भारत की चिंता बढ़ना लाजिमी है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। Hormuz Strait से क्रूड और गैस की सप्लाई पहले ही ठप है। अब सऊदी अरब और हूतियों के बीच संघर्ष बढ़ने की वजह से बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट में भी सुरक्षा जोखिम बढ़ने से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव की आशंका है।

End of Feed