बिजनेस

Steel Consumption: स्टील में खपत में होगी तेजी, चालू वित्त वर्ष में 9-10 फीसदी की दर से बढ़ेगी

Steel Consumption: घरेलू इस्पात खपत में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।” चालू तिमाही में मांग में इससे पिछली तीन माह की अवधि की तुलना में कुछ कमी आ सकती है, क्योंकि यह मानसून से जुड़ा मौसमी प्रभाव है। हालांकि, इसके बाद सरकारी पूंजीगत व्यय में वृद्धि हो सकती है।

Image

घरेलू इस्पात खपत।

Photo : iStock

Steel Consumption: चालू वित्त वर्ष में घरेलू स्तर पर इस्पात की खपत 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इस्पात की मांग मजबूत रही तथा प्रतिस्पर्धी मूल्य पर आयात के बीच खपत में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

घरेलू इस्पात खपत में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

रेटिंग एजेंसी ने बयान में कहा, “इक्रा ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में घरेलू इस्पात खपत में 9-10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है।” चालू तिमाही में मांग में इससे पिछली तीन माह की अवधि की तुलना में कुछ कमी आ सकती है, क्योंकि यह मानसून से जुड़ा मौसमी प्रभाव है। हालांकि, इसके बाद सरकारी पूंजीगत व्यय में वृद्धि हो सकती है। एजेंसी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में 1.56 करोड़ टन सालाना की सर्वकालिक उच्च क्षमता वृद्धि के साथ-साथ आयात में वृद्धि के बावजूद उद्योग में क्षमता उपयोग 88 प्रतिशत के दशक के उच्चस्तर पर होगा।”

पिछले तीन वर्षों से इस्पात क्षेत्र वैश्विक वित्तीय संकट

पिछले तीन वर्षों से इस्पात क्षेत्र वैश्विक वित्तीय संकट के बाद सबसे तेज वृद्धि के दौर से गुजर रहा है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में इस्पात उद्योग ने 13.6 प्रतिशत की खपत वृद्धि दर्ज की, जो देश के निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय के स्वर्णिम काल के दौरान वित्त वर्ष 2005-06 में दर्ज 13.9 प्रतिशत के सर्वोच्च स्तर से कुछ कम है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article