बिजनेस

पहले 1 करोड़ बनाने में 8 साल, लेकिन आखिरी 1 करोड़ के लिए चाहिए मात्र 2 साल! समझें SIP का मैजिक

अगर आप भी SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। हम यहां एसआईपी का पूरा गणित आसान भाषा में समझा रहे हैं।

Image

SIP से 5 करोड़ बनाने का गणित (AI Generated Image)

अगर आप SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो आपको यह समझना जरूरी है कि निवेश की शुरुआत सबसे कठिन होती है। शुरुआत में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार होने में कई साल लग जाएंगे, लेकिन इसके बाद हर अगला करोड़ पहले की तुलना में कम समय में जुड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कंपाउंडिंग (Compounding) होता है, यानी निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर रिटर्न कमाने लगता है।

पहला 1 करोड़ बनाना सबसे मुश्किल

अब इसी बात को उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कोई निवेशक एक तय समय में 5 करोड़ का फंड बनाना चाहता है, जिसके लिए उसे हर महीने एसआईपी में अधिक राशि निवेश करनी होगी। 5 करोड़ का फंड बनाने के लिए निवेशक को कितना समय लग सकता है। आइए समझते हैं-

मान लीजिए निवेशक हर महीने 50 हजार रुपये की नियमित SIP करता है और उसे औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो पहला 1 करोड़ रुपये का फंड बनने में उसे 10 साल लग जाएंगे। इसी तरह, 2 करोड़ का फंड बनाने के लिए अगले 4 साल लगेंगे और 5 करोड़ बनाने के लिए आखिरी 1 करोड़ के लिए उसे महज 2 साल का समय लगेगा।

SIP से 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने का गणित

लक्ष्य (कॉर्पस)समयकुल निवेश अवधिअनुमानित कॉर्पस
पहला ₹1 करोड़लगभग 10 साल10 साल₹1,12,01,794
दूसरा ₹1 करोड़अगले 4 साल14 साल₹2,06,77,005
तीसरा ₹1 करोड़अगले 3 साल17 साल₹3,12,03,666
चौथा ₹1 करोड़अगले 2 साल19 साल₹4,04,95,128
पांचवां ₹1 करोड़अगले 2 साल21 साल₹5,21,50,337

समझें SIP का मैजिक

निवेश के शुरुआती वर्षों में आपकी मासिक SIP ही पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाती है। लेकिन समय के साथ स्थिति बदल जाती है। जब आपका फंड बड़ा हो जाता है, तब आपकी नई SIP का योगदान कम और पुराने निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का योगदान अधिक हो जाता है।

वहीं अगर आप 5 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो स्टेप-अप एसआईपी (Step-up SIP) आपके इस समय को और भी कम कर सकती है। पिछले उदाहरण के साथ निवेशक को 5 करोड़ का फंड बनाने के लिए लगभग 21 वर्षों का समय लग जाएगा लेकिन वहीं, निवेशक 50,000 रुपये की मासिक SIP को हर साल 10% बढ़ाता है तो 5 करोड़ बनाने के लिए यही समय घटकर 17 वर्षों का रह जाएगा।

स्टेप-अप SIP से 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस बनाने का गणित

लक्ष्य (कॉर्पस)समयकुल निवेश अवधिअनुमानित कॉर्पस
पहला ₹1 करोड़लगभग 8 साल8 साल₹1,06,08,142
दूसरा ₹1 करोड़अगले 3 साल11 साल₹1,99,61,482
तीसरा ₹1 करोड़अगले 2 साल13 साल₹2,90,82,781
चौथा ₹1 करोड़अगले 2 साल15 साल₹4,13,73,590
पांचवां ₹1 करोड़अगले 2 साल17 साल₹5,78,18,531
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article