दहाड़ा रुपया, रिजर्व बैंक का नुस्खा आया काम, डॉलर के मुकाबले लगाई 130 पैसे की छलांग

रिजर्व बैंक की सख्ती का असर आखिरकार दिख गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 130 पैसे उछलकर 93.53 के स्तर पर पहुंच गया। हालिया रिकॉर्ड गिरावट के बाद आई यह तेजी बाजार के लिए राहत भरी है, लेकिन सवाल यही है कि यह मजबूती कितनी टिकाऊ साबित होगी।

डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी लगातार गिरावट का सिलसिला थम गया है। रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकों पर फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर की गई सख्ती का असर दिख रहा है। गुरुवार को फॉरेक्स इंटरबैंक एक्सचेंज में डॉलर के मुकाबले रुपये में 130 पैसे की मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 130 पैसे उछलकर 93.53 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि, इससे पहले 95.19 तक के स्तर तक फिसल गया था।

Rupee Big Jump

डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी

करेंसी पेयरओपन (₹)पिछला बंद (₹)बदलाव (₹)बदलाव (%)मौजूदा स्तर (₹)
USD/INR93.5394.83-1.30-1.37%93.53

End of Feed