बिजनेस

Thaai Casting IPO: थाई कास्टिंग का आईपीओ रहा धमाकेदार, GMP दे रहा 90% प्रॉफिट का संकेत

Thaai Casting IPO: थाई कास्टिंग के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 77 रु तय हुआ है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47.20 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1600 शेयरों की थी।

Image

थाई कास्टिंग का GMP है 90 फीसदी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • थाई कास्टिंग के आईपीओ को मिला शानदार रेस्पॉन्स
  • 375 गुना हुआ सब्सक्राइब
  • 70 रु है कंपनी का जीएमपी

Thaai Casting IPO: थाई कास्टिंग का आईपीओ काफी शानदार रहा। इसका आईपीओ 15 फरवरी को खुला था और 20 फरवरी को बंद हुआ। इस दौरान कंपनी के आईपीओ को 375.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। थाई कास्टिंग के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 77 रु तय हुआ है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47.20 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1600 शेयरों की थी। यानी निवेशकों को कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना था। ये एक एसएमई आईपीओ था। आगे जानिए इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

थाई कास्टिंग का जीएमपी 70 रु है। जबकि इसका आईपीओ प्राइस 77 रु है। यानी इसका शेयर फिलहाल 90 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर है। कंपनी ने आईपीओ में 4,048,000 शेयर बिक्री के लिए रखे थे। जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 1,51,97,39,200 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले थाई कास्टिंग के आईपीओ की रजिस्ट्रार Purva Sharegistry India की वेबसाइट पर जाएं
  • आईपीओ क्वेरी पेज पर ड्रॉप-डाउन लिस्ट से "थाई कास्टिंग लिमिटेड आईपीओ" चुनें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर चुनें और दर्ज करें
  • फिर सर्च बटन पर क्लिक करें

क्या है कंपनी का बिजनेस

थाई कास्टिंग लिमिटेड एक ऑटोमोबाइल ऑक्सीलियरी फर्म है जो फेरस और नॉन-फेरस मैटेरियल्स की सटीक मशीनिंग, इंडक्शन हीटिंग और उच्च दबाव डाई कास्टिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ऑटोमोबाइल कम्पोनेंट की एक डायवर्स रेंज शामिल है। इनमें इंजन माउंटिंग सपोर्ट ब्रैकेट, ट्रांसमिशन माउंट, फोर्क शाफ्ट और हाउसिंग, आर्मेचर, स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकल कनेक्टर और वाईएफजी बेस फ्रेम शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article