Elon Musk Net Worth: ट्रंप की जीत के बाद से एलन मस्क की 'बल्ले-बल्ले', हफ्ते भर में 400 से 500 अरब डॉलर हो गई संपत्ति

Tesla CEO Starlink owner Elon Musk Net Worth: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह में ही 100 अरब डॉलर की संपत्ति बढ़ गई है। अब उनकी संपत्ति 500 अरब डॉलर हो गई है।

Tesla CEO Starlink owner Elon Musk Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की किस्मत बल्ले-बल्ले है। उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क और स्टारलिंक (Starlink) के मालिक की कुल नेटवर्थ मंगलवार को 500 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद से वह इतनी संपत्ति हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए। इससे पहले 11 दिसंबर को CNN ने बताया कि मस्क की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, जिससे वह उस मील के पत्थर को पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे। ठीक एक सप्ताह बाद 500 अरब डॉलर हो गई। यानी एक सप्ताह में 100 अरब डॉलर होगी। इस साल एलन मस्क की संपत्ति में 107 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

Tesla CEO Starlink owner Elon Musk Net Worth

एलन मस्क की संपत्ति मेंं जबरदस्त इजाफा

जनवरी 2021 में बन गए थे दुनिया के सबसे अमीर आदमी

जुलाई 2020 में टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता कंपनी बन गई और मस्क की संपत्ति में उछाल आया। जिससे जनवरी 2021 तक वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। अक्टूबर 2021 में उन्होंने घोषणा की कि टेस्ला का मुख्यालय पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया से ऑस्टिन, टेक्सास में ट्रांसफर हो जाएगा। अप्रैल 2022 में मस्क ने कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करने के बाद ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव दिया। महीनों तक पीछे हटने के प्रयास के बाद उन्होंने अक्टूबर 2022 में खरीद पूरी की और अप्रैल 2023 में कंपनी का नाम बदलकर एक्स कॉर्प कर दिया।

End of Feed