Tesla CEO Starlink owner Elon Musk Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की किस्मत बल्ले-बल्ले है। उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क और स्टारलिंक (Starlink) के मालिक की कुल नेटवर्थ मंगलवार को 500 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद से वह इतनी संपत्ति हासिल करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए। इससे पहले 11 दिसंबर को CNN ने बताया कि मस्क की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, जिससे वह उस मील के पत्थर को पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे। ठीक एक सप्ताह बाद 500 अरब डॉलर हो गई। यानी एक सप्ताह में 100 अरब डॉलर होगी। इस साल एलन मस्क की संपत्ति में 107 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
जनवरी 2021 में बन गए थे दुनिया के सबसे अमीर आदमी
जुलाई 2020 में टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता कंपनी बन गई और मस्क की संपत्ति में उछाल आया। जिससे जनवरी 2021 तक वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। अक्टूबर 2021 में उन्होंने घोषणा की कि टेस्ला का मुख्यालय पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया से ऑस्टिन, टेक्सास में ट्रांसफर हो जाएगा। अप्रैल 2022 में मस्क ने कंपनी में हिस्सेदारी हासिल करने के बाद ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव दिया। महीनों तक पीछे हटने के प्रयास के बाद उन्होंने अक्टूबर 2022 में खरीद पूरी की और अप्रैल 2023 में कंपनी का नाम बदलकर एक्स कॉर्प कर दिया।
इतनी कंपनियों के मालिक हैं एलन मस्क
मस्क टेस्ला के सीईओ हैं जो दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता कंपनी है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन और सौर बैटरी बेचती है। वह स्पेसएक्स के भी मालिक हैं। नासा ने अंतरिक्ष स्टेशन को फिर से आपूर्ति करने के लिए रॉकेट निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मस्क सोशल मीडिया एक्स के मालिक भी हैं। जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। इसके अतिरिक्त मस्क न्यूरालिंक, xAI और बोरिंग कंपनी जैसे अन्य उपक्रमों के भी मालिक हैं। इंटरनेट जगत में तहलका मचाने वाली स्टारलिंक के भी मालिक है।
टेस्ला और उनकी अन्य कंपनियों में मस्क की हिस्सेदारी
ब्लूमबर्ग ने बताया कि एलन मस्क टेस्ला के करीब 13% हिस्से के मालिक हैं, कंपनी के 2024 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट का हवाला देते हुए। उनके पास अपने 2018 के मुआवजे पैकेज से करीब 304 मिलियन स्टॉक विकल्प भी हैं। दिसंबर 2024 के टेंडर ऑफर में करीब 350 अरब डॉलर के मूल्य वाले स्पेसएक्स में दिसंबर 2022 की FCC फाइलिंग और ब्लूमबर्ग की गणना के मुताबिक ट्रस्ट के जरिये मस्क के पास करीब 42% हिस्सेदारी है।
अनुमान है कि 2022 में 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने के बाद मस्क के पास सोशल मीडिया एक्स जो पहले ट्विटर था उसमें 79% हिस्सा होगा। अक्टूबर 2024 की फाइलिंग में फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड द्वारा निर्दिष्ट वहन मूल्य के आधार पर कंपनी का मूल्य तब से करीब 72% गिर गया है। न्यूरालिंक, xAI और द बोरिंग कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी का मूल्यांकन न्यूज रिपोर्टों, पिचबुक के डेटा और उनके सबसे हालिया फंडिंग राउंड के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। जिसमें 15% लिक्विडिटी डिस्काउंट लागू होता है। मस्क, जिन्होंने मंगल ग्रह पर रिटायर होने की योजना व्यक्त की है, अप्रैल 2012 में वॉरेन बफेट के गिविंग प्लेज के सदस्य बन गए।
