Tejas Networks के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट, BSNL के इस फैसले का हो सकता है असर

Tejas Networks Stock Price: दिल्ली स्थित घरेलू इंडस्ट्री ग्रुप ने भी संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। इस बीच तेजस नेटवर्क्स का शेयर 851.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 855.45 रु पर खुला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजस नेटवर्क्स का शेयर गिरा
  • बीएसएनएल के फैसले का दिख रहा असर
  • बीएसएनएल ने तेजस को घोषित किया अयोग्य

Tejas Networks Stock Price: आज ऑप्टिकल, ब्रॉडबैंड और डेटा नेटवर्किंग प्रोडक्ट कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 4 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) फिनलैंड की नोकिया (Nokia) को लोकल सिस्टम इंटीग्रेटर के जरिए ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (ओटीएन) इक्विपमेंट की सप्लाई और तैनाती के लिए 1,000 करोड़ रुपये का खरीद ऑर्डर देने जा रही है।

tejas networks stock down

तेजस नेटवर्क्स का शेयर गिरा

भारतीय कंपनी को ऑर्डर न देना आत्मनिर्भर भारत को हतोत्साहित करने वाला माना जा रहा है। संभवत: ये एक कारण है कि तेजस नेटवर्क्स का शेयर आज कमजोर स्थिति में है।

End of Feed