बिजनेस

Protean eGov Technologies Listing: प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज की बाजार में हुई लिस्टिंग, जानें कैसा रहा रिस्पॉन्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 13, 2023, 01:22 PM IST

Protean eGov Technologies IPO Listing: डिजिटल पब्लिक सेक्टर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के IPO के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है। प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के शेयर आज BSE पर 792 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

Image

इश्यू प्राइस के बराबर ही इसके शेयर BSE पर लिस्ट हो पाए हैं।

Photo : Twitter

Protean eGov Technologies IPO Listing: डिजिटल पब्लिक सेक्टर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के IPO के शेयरों की आज लिस्टिंग हो गई है। प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के शेयर आज BSE पर 792 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के इश्यू प्राइस के बराबर ही इसके शेयर BSE पर लिस्ट हो पाए हैं। इस IPO के लिए कंपनी ने इश्यू प्राइस 792 रुपये प्रति शेयर का तय किया था।

कैसी रही शेयर की ओपनिंग

प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के निवेशकों को लिस्टिंग गेन तो हासिल नहीं हुआ और ना मुनाफा मिला क्योंकि जिस भाव पर IPO में शेयर अलॉट हुए थे, उसी भाव पर आज स्टॉक्स की लिस्टिंग हो गई है। हालांकि ट्रेड शुरू होते ही कंपनी का शेयर 2.27 फीसदी ऊपर चला गया था और 810 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

जानें प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के IPO की डिटेल्स

यह IPO रिटेल निवेशकों के लिए 6 नवंबर 2023 से खुलकर 8 नवंबर 2023 तक ओपन रहा था। प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज के IPO के जरिए कंपनी का 490.30 करोड़ रुपये इकट्ठा करने का टारगेट है।

कैसा था IPO के लिए निवेशकों का रिस्पॉन्स

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के IPO को इंवेस्टर्स का अच्छा रिस्‍पॉन्स मिला था। कंपनी का IPO कुल 24 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था। क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशन बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित हिस्‍सा करीब 47 गुना भरा था। नॉन इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (NIIs) के लिए आरक्षित हिस्सा 31.62 गुना भरा जबकि रिटेल निवेशकों ने करीब 9 गुना इस इश्यू को सब्सक्राइब कराया था। कंपनी के एंप्लाइज के लिए आरक्षित हिस्‍सा 1.49 गुणा सब्सक्राइब कराया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article