TCS इन कर्मचारियों को देगी 100 फीसदी वैरिएबल पे, 4 लाख से ज्यादा को फायदा !

TCS To Give 100% Variable Pay: कंपनी को दूसरी तिमाही में 11,342 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़ा है। TCS के 70 फीसदी कर्मचारियों का वैरिएबल पे कंपनी की परफॉरमेंस से जुड़ा हुआ है।

TCS To Give 100% Variable Pay: TCS के दो तिहाई से ज्यादा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी दूसरी तिमाही में भी अपने 70 फीसदी कारोबारियों को 100 फीसदी वैरिएबल पे देने जा रही है। इसके पहले कंपनी ने पहली तिमाही में भी 100 फीसदी का वैरिएबल पे दिया था। कंपनी को दूसरी तिमाही में 11,342 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़ा है। TCS के 70 फीसदी कर्मचारियों का वैरिएबल पे कंपनी की परफॉरमेंस से जुड़ा हुआ है। जबकि बाकी कर्मचारियों का वैरिएबल पे, बिजनेस यूनिट की परफॉरमेंस से जुड़ा हुआ है।

TCS

टीसीएस में 6 लाख से ज्यादा कर्मचारी

क्या है प्लान

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने इसके पहले अप्रेजल प्रक्रिया को भी पूरा कर दिया है। जबकि इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों में देरी हुई है। नतीजों की घोषणा के बाद टीसीएस) ने कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई ‘वर्क फ्रॉम होम’व्यवस्था को भी खत्म करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने सभी 6.14 लाख कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार वैरिएबल देने के मामले में टीसीएस का रिकॉर्ड दूसरी कंपनियों से अच्छा रहा है। उसके अनुसार टीसीएस जहां 100 फीसदी वैरिएबल दे रही है, वहीं दूसरी बड़ी आईटी कंपनियों ने 80 फीसदी वैरिएबल दिया था।

End of Feed