TCS Market Capitalization: इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर मंगलवार को 4 प्रतिशत से अधिक के लाभ में रहा। इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पहली बार 15 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है।
BSE में टीसीएस के शेयर में 4.05 प्रतिशत उछाल
बीएसई में देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी टीसीएस का शेयर 4.05 प्रतिशत उछलकर 4,133.45 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान, कंपनी का शेयर 4.45 प्रतिशत चढ़कर 4,149.75 रुपये के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
NSE में टीसीएस के शेयर में 3.92% की बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 3.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,129.35 रुपये पर बंद हुआ। टीसीएस के शेयर में तेजी से कंपनी का बाजार मूल्यांकन 75,074.88 करोड़ रुपये बढ़कर 15,12,450.59 करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का शेयर इस साल अबतक करीब नौ प्रतिशत चढ़ चुका है।
