बिजनेस

TCS Share: टाटा के इस स्टॉक में घर बैठे कमाई का मौका, 1000% डिविडेंड, हर शेयर पर कितने रुपये मिलेंगे?

TCS Share: टाटा समूह की प्रमुख आईटी कंपनी- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने हाल ही में जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए मेगा कैश रिवॉर्ड की घोषणा की। गुरुवार 17 अक्टूबर 2024 को TCS के शेयर फ्लैट बढ़त के साथ 4,106 रुपये पर बंद हुए थे।

Image

TCS डिविडेंड।

Photo : Times Now Digital

TCS Dividend 2024 Record DATE: टाटा कंसल्टेंसी लिमिटेड (TCS) के शेयर शुक्रवार 18 अक्टूबर को फोकस में रहेंगे। वजह है इस बड़ी IT कंपनी का डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर आज कारोबार करना। टाटा समूह की IT कंपनी TCS ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए 1000 फीसदी के अपने दूसरे अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की घोषणा की। 18 अक्टूबर 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है।

TCS Dividend 2024: TCS डिविडेंड 2024

जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए अपनी तिमाही रिजल्ट की घोषणा करते हुए, टीसीएस बोर्ड ने 1000 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया, जो 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 10 रुपये प्रति शेयर के बराबर होगा।

यह TCS का अपने शेयरधारकों को दिया जाने वाला चालू वित्त वर्ष का दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। इससे पहले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बोर्ड ने पहले तिमाही के रिजल्ट के साथ भी अपने निवेशकों को 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

TCS Dividend 2024 Record Date : TCS डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

अंतरिम डिविडेंड के लिए कौन-कौन पात्र होगा, TCS बोर्ड ने इसके के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। यह 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड उन लोगों को मिलेगा, जिनके नाम शुक्रवार, 18 अक्टूबर, 2024 तक कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे।

TCS Dividend Payment Date 2024:TCS डिविडेंड पेमेंट डेट 2024

TCS ने घोषणा की है कि कंपनी के पात्र इक्विटी शेयरधारकों को दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंगलवार, 5 नवंबर, 2024 को दिया जाएगा।

TCS Dividend history : TCS डिविडेंड हिस्ट्री

बीएसई डेटा के मुताबिक, TCS का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का एक शानदार इतिहास रहा है। इसने जनवरी 2024 में शेयरधारकों को 2 डिविडेंड दिए। इसमें पहला 9 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और दूसरा 18 रुपये का स्पेशल डिविडेंड रहा। मई में कंपनी ने 28 रुपये और जुलाई में 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इसी तरह, 2023 में, TCS ने 8 रुपये, 67 रुपये, 24 रुपये और 9 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

TCS Share Price history: TCS शेयर प्राइस हिस्ट्री

बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक, TCS के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। YTD आधार पर स्टॉक में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। IT स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 107 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

TATA Sons को कितना डिविडेंड?

150 साल से अधिक पुराने समूह टाटा संस (होल्डिंग कंपनी) के पास टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के 71 फीसदी से अधिक शेयर हैं। कंपनी के पास TCS के 2,59,54,99,419 इक्विटी शेयर हैं। ऐसे में टाटा संस को 2,595 करोड़ रुपये (2,59,54,99,419 x 10 रुपये) का डिविडेंड मिलेगा।

LIC को भी मिलेगा TCS से मोटा डिविडेंड

ट्रेंडलाइन के डेटा के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के पास टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 17,97,90,092 शेयर हैं। 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से, भारत की दिग्गज बीमा कंपनी को 179 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article