TCS Q4 Results 2024: आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने किया डिविडेंड का ऐलान, नेट प्रोफिट 9.1% बढ़कर हुआ 12434 करोड़ रुपए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 12, 2024, 07:42 PM IST

TCS Q4 Results 2024, Quarterly Dividend: भारत की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में नट प्रोफिट 12,434 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में उसका नेट प्रोफिट 9 प्रतिशत बढ़कर 45,908 करोड़ रुपए हो गया।

TCS Q4 Results 2024, Quarterly Dividend: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नेट प्रोफिट बीते वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 12,434 करोड़ रुपए रहा। टाटा समूह की कंपनी का नेट प्रोफिट जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 11,392 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसका नेट प्रोफिट 9 प्रतिशत बढ़कर 45,908 करोड़ रुपए हो गया। बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में TCS का राजस्व सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़कर 61,237 करोड़ रुपए हो गया। इसका परिचालन लाभ मार्जिन 1.50 प्रतिशत बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने 28 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

TCS Q4 Results 2024

टीसीएस का मुनाफा बढ़ा

टीसीएस का मुनाफा बढ़ा

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष (2022-23) की समान अवधि में 11,392 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी का शुद्ध लाभ पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में नौ प्रतिशत बढ़कर 45,908 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान राजस्व बढ़कर 2,40,893 करोड़ रुपये हो गया, जो 2022-23 में 2,25,458 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी अपने बिक्री मार्जिन को 1.5 प्रतिशत बढ़ाकर 26 प्रतिशत करने में सफल रही। इस दौरान राजस्व भी 3.5 प्रतिशत बढ़कर 61,237 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 60,583 करोड़ रुपये था।

End of Feed