बिजनेस

TCS Dividend: टीसीएस ने मुनाफा बढ़ने का दिया गिफ्ट, 76 रुपये के डिविडेंड की घोषणा, जानें रिकॉर्ड और पेमेंट डेट कब

TCS Dividend Payment Date: टीसीएस ने दिसंबर तिमाही 2025 में 12% की मुनाफे की बढ़ोतरी दर्ज की। शेयरधारकों को 10 रुपये का अंतरिम और 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा। जानें पूरी खबर।

Image

TCS Dividend

TCS Dividend Payment Date: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 12% की वृद्धि के साथ 12,380 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 11,058 करोड़ रुपये था।

टीसीएस का राजस्व 5.6% बढ़ा

टीसीएस ने तीसरी तिमाही में 5.6% की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल राजस्व 63,973 करोड़ रुपये तक पहुंचा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 60,583 करोड़ रुपये था।

कर्मचारियों की संख्या में कमी

इस तिमाही के अंत में, कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 5,000 से अधिक की गिरावट देखी गई। अब कंपनी में कुल 6,07,354 कर्मचारी हैं।

डिविडेंड की बड़ी घोषणा

टीसीएस ने अपने शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने की घोषणा की है। इस तरह टोटल आप 76 रुपये का डिविडेंड ले सकते हैं।

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और भुगतान तारीख

  • रिकॉर्ड डेट: 17 जनवरी, 2025
  • भुगतान तारीख: 3 फरवरी, 2025
कंपनी ने साफ किया है कि डिविडेंड उन्हीं शेयरधारकों को मिलेगा जिनके नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे।

टीसीएस के कुल खर्च में 6.33% की वृद्धि

टीसीएस का कुल खर्च इस तिमाही में 48,550 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 45,658 करोड़ रुपये से 6.33% अधिक है।

आईटी सेक्टर में टीसीएस का दबदबा बरकरार

टीसीएस ने एक बार फिर अपने दमदार परिणामों से आईटी क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति को साबित किया है। मुनाफे और राजस्व दोनों में बढ़ोतरी ने कंपनी की स्थिरता और क्षमता को दर्शाया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article