बिजनेस

Budget 2026: विदेश यात्रा करना हुआ सस्ता, केंद्रीय वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Budget 2026: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Overseas Tour Package पर TCS (Tax Collected at Source) दर को घटाकर 2% करने का ऐलान किया है। यह केंद्र का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस कदम से न केवल विदेशी यात्रा सस्ती होगी, बल्कि ट्रैवलर्स और पर्यटन उद्योग दोनों को राहत और प्रोत्साहन मिलेगा।

Image

विदेश यात्रा हुई सस्ती

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स नियमों को सरल (simplified) बनाने की घोषणा की है और साथ ही विदेशी पर्यटन पैकेजों पर लागू TCS (Tax Collection at Source) की दर में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। विदेशी टूर पैकेज (Overseas Tour Package) पर TCS की दर को 5%‑20% के दायरे से घटाकर 2% करने की घोषणा की गई है। यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जो भारत से बाहर दूसरे देश घूमने के लिए पैकेज बुक करते हैं। अब यह नई दर विदेशी यात्रा खर्च पर लागू होगी, जो पहले की अपेक्षा काफी कम है और इससे यात्रियों के कुल खर्च में कमी आएगी।

टैक्स सिस्टम बनेगा अधिक पारदर्शी

केंद्र का कहना है कि सरल टैक्स नियमों को जल्द ही आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा, जिससे टैक्सपेयरों को कंप्लायंस में कम दिक्कत का सामना करना पड़ेगा और टैक्स सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।

विदेश यात्रा सस्ती हो जाएगी

इस बदलाव से विदेश यात्रा सस्ती हो जाएगी। इस बदलाव से पूर्व वर्तमान में विदेशी यात्रा पर TCS अलग‑अलग दरों पर लगाया जाता है और इसके कारण अक्सर यात्रियों को भ्रम और उच्च टैक्स भार का सामना करना पड़ता है। सरकार ने इसे 2% में स्थिर कर दिया है, ताकि टैक्सपेयरों पर बोझ कम हो और विदेशी यात्रा को अधिक किफायती बनाया जा सके।

पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

जानकारों की मानें तो सरकार का यह कदम पर्यटन उद्योग और उससे जुड़े व्यापारों के लिए भी सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इससे वैश्विक यात्रा खर्च में कटौती आएगी और लोग विदेश यात्राओं के लिए और भी प्रोत्साहित होंगे। साथ ही, सरल टैक्स नियमों से आम लोगों को टैक्स फाइलिंग और कंप्लायंस में राहत मिलेगी।

कुल मिलाकर बजट 2026‑27 के साथ टैक्स नियमों को सरल, पारदर्शी और लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो विदेश यात्रा करने का विचार कर रहे हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article