tcs से लेकर Infosys तक में घटी कर्मचारियों की संख्या, ऐसे लोगों पर जोर दे रही हैं IT कंपनियां

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और एचसीएल टेक ने कुल मिलाकर दूसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 16,162 की गिरावट दर्ज की है। तीनों कंपनियों ने यह भी कहा है कि वे अधिकांश एट्रिशन की भरपाई नहीं कर रही हैं। कंपनियां नए टैलेंट से काम लेने पर जोर दे रही हैं।

भारत की टॉप तीन आईटी कंपनियों में वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। कंपनियां छंटनी की भरपाई नहीं करने और पहले से ही ऑनबोर्ड किए गए नए टैलेंट से काम ले रही हैं। डिमांड में आई गिरावट की वजह से कंपनियां नए कर्मचारियों को भर्ती नहीं कर रही हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और एचसीएल टेक ने कुल मिलाकर दूसरी तिमाही में अपने कर्मचारियों की संख्या में 16,162 की गिरावट दर्ज की है।

it companies, tcs, infosys, hcltech, IT hiring, headcount drop,

बड़ी गिरावट

टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या में 6,333 की गिरावट आई है। आंकड़ों के हिसाब से देखें, तो पिछले पांच साल में टीसीएस में सबसे बड़ी गिरावट है। इंफोसिस में एक तिमाही में 7,530 कर्मचारियों की संख्या के रूप में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। एचसीएलटेक में कर्मचारियों की संख्या में 2,299 की गिरावट देखी गई। सभी कंपनियों के ह्यूमन रिसोर्सेज प्रमुखों का कहना है कि वो उस टैलैंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जिसे उन्होंने पहले ही ऑनबोर्ड किया है।

End of Feed