बिजनेस

Infosys के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नवंबर से बढ़ाई जाएगी सैलरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 13, 2023, 03:50 PM IST

Infosys to Hike Employee Salaries: कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 7,500 की गिरावट आई है और यूटिलाइजेशन 81% रही है। इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

Image

इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

Photo : IANS

Infosys to Hike Employee Salaries: भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों का सैलरी इंक्रिमेंट को लेकर चल रहा लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने ये ऐलान किया है कि वो 1 नवंबर को कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 7,500 की गिरावट आई है और यूटिलाइजेशन 81% रही है। इस तिमाही में कंपनी की एट्रीशन दर 17.3% घटकर 14.6% पर आ गई है।

कर्मचारियों की भर्ती में दिखी गिरावट

इंफोसिस के वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट 7,530 कर्मचारियों की है। जिससे कुल कर्मचारियों की संख्या 328,764 हो गई है। इसमें कंपनी के पास खास फ्रेशर बैच भी है। साथ कंपनी इस साल कैंपस का दौरा नहीं करने की भी बात कही है। पिछली तिमाही में इंफोसिस में 6,940 की कर्मचारियों गिरावट दर्ज की गई। इसके पीछे की वजह कंपनी द्वारा नियुक्तियों को धीमा करना रहा था।

इंफोसिस रिजल्ट

इंफोसिस (Infosys) ने सितंबर तिमाही में अनुमान के मुताबिक नतीजे पेश किए, लेकिन कंपनी ने लगातार दूसरी बार रेवेन्यू में कटौती की है। सितंबर तिमाही में मुनाफा 4.5% बढ़ा है, ये 5,945 करोड़ से बढ़कर 6,215 करोड़ रुपये हो गया है। इंफोसिस की आय में भी करीब 3% की ग्रोथ देखने को मिली है और ये 37,933 करोड़ से बढ़कर 38,994 करोड़ रुपये हो गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article