बिजनेस

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस में टैक्स अधिकारियों ने ली तलाशी, कई दस्तावेज किए जब्त

Aviva Life Insurance: टैक्स अधिकारियों की ब्रिटेन की मल्टीनेशनल बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस में तलाशी ली है और दस्तावेज जब्त किए हैं।

Image

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस

KEY HIGHLIGHTS
  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस पर छापेमारी
  • टैक्स अधिकारियों ने ली तलाशी
  • कई दस्तावेज किए जब्त

Aviva Life Insurance: बीते कुछ समय में टैक्स अधिकारियों ने कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में कई कंपनियों के ऑफिसों में छापेमारी शामिल है। इसी कड़ी में अब टैक्स अधिकारियों की ब्रिटेन की मल्टीनेशनल बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस (Aviva Life Insurance) के ऑफिस में तलाशी ली है और दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके नई दिल्ली के पास मौजूद ऑफिस में ये कार्रवाई की गई है।

लैपटॉप भी जब्त किए

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के जीएसटी महानिदेशालय (वस्तु एवं सेवा कर) इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने 7 नवंबर को अवीवा के ऑफिस से लैपटॉप भी जब्त किए और इसके भारतीय यूनिट के सीईओ असित रथ और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सोनाली अठालये सहित कुछ अधिकारियों से पूछताछ की।

अवीवा ने की पुष्टि

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एक बयान में अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने पुष्टि की है कि जीएसटी अधिकारियों ने इसके हेड ऑफिस में विजिट की और कंपनी उनके साथ पूर्ण सहयोग कर रही है। इसने कोई और डिटेल शेयर नहीं की है। कंपनी ने अपने अधिकारियों से पूछताछ पर टिप्पणी नहीं की है।

अवीवा के ऑफिस में हुई तलाशी एक व्यापक जांच का हिस्सा है, जिसमें कई बीमाकर्ता शामिल हैं, जिन पर कम से कम 5076 करोड़ रु के अवैतनिक बकाया के आरोप हैं।

एलआईसी को भी मिल चुका है नोटिस

भारत की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) को भी नोटिस मिला है। एलआईसी को जांच के तहत सितंबर में जीएसटी अधिकारियों से 2.9 अरब रुपये का डिमांड नोटिस मिला था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article