बिजनेस

Tata Technologies IPO: क्या टाटा टेक्नोलॉजी के शेयर को मिलेगा प्रीमियम, जानें किस दिन होगी लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 24, 2023, 11:00 AM IST

Tata Technologies IPO Listing Date: टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर्स (Tata Technologies IPO Allotment Date) 5 दिसंबर को BSE, NSE पर List हो सकते हैं। लेकिन, अगर कंपनी टी + 3 शेड्यूल को फॉलो करती है, तो लिस्टिंग पहले भी हो सकती है।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर्स 5 दिसंबर को BSE, NSE पर List हो सकते हैं।

Photo : Times Now Digital

Tata Technologies IPO Listing Date: टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies IPO) 22 नवंबर 2023 से खुल गया है और 24 नवंबर यानी आज तक IPO के लिए Apply किया जा सकता है। इसके बाद अलॉटमेंट (Allotment) होना है और फिर उसके बाद लिस्टिंग (Listing) होगी। कंपनी ने जो RHP जारी किया उसके मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर्स (Tata Technologies IPO Allotment Date) 5 दिसंबर को BSE, NSE पर List हो सकते हैं। लेकिन, अगर कंपनी टी + 3 शेड्यूल को फॉलो करती है, तो लिस्टिंग पहले भी हो सकती है।

नई GMP प्राइस

टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर्स ग्रे मार्केट में बहुत ही ज्यादा डिमांड वाले शेयर्स हैं। Grey Market Premium (GMP) ट्रैक करने वाली Websites के अनुसार Tata Technologies IPO के शेयर्स 375 - 395 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Tata Technologies IPO प्राइस बैंड

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO (Tata Technologies IPO) मोस्ट अवेटेड IPO में से एक है। टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO में 6.08 करोड़ शेयरों की बिक्री Offer For Sale (OFS) के तहत की जाएगी। ओएफएस के तहत, टाटा मोटर्स 4.63 करोड़ शेयर बेचेगी, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.17 लाख शेयर, और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I 48.58 लाख शेयर की बिक्री करेगा। कंपनी ने IPO के लिए 30 इक्विटी शेयर्स का Lot Size तय किया गया है और 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article