Tata Tech-Gandhar Oil Allotment Date: टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के आईपीओ (IPO) के शेयर मंगलवार 28 नवंबर को एलॉट किए जाएंगे। वहीं गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) के शेयर 29 नवंबर को एलॉट होंगे।
टाटा टेक-गांधार ऑयल एलॉटमेंट डेट
टाटा टेक के आईपीओ को दमदार रेस्पोंस मिला। टाटा टेक के आईपीओ को 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। निवेशकों की तरफ से किए गए 73.58 लाख आवेदनों में 1.57 लाख करोड़ रु लगाए गए। यह इश्यू बीते शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ। अब निवेशक शेयर एलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ में निवेश करने वाले भी एलॉटमेंट के इंतजार में होंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे और कहां इन दोनों कंपनियों के शेयर एलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
यहां कर सकते हैं चेक
आप इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया की वेबसाइट के साथ-साथ बीएसई (BSE) पर भी चेक कर सकते हैं।
1) बीएसई की वेबसाइट पर जाएं
2) 'इक्विटी' सेलेक्ट करें और फिर ड्रॉपडाउन से, इश्यू (टाटा टेक या गांधार ऑयल) का नाम चुनें
3) अपना एप्लिकेशन नंबर और पैन कार्ड नंबर दर्ज करें
4) "सर्च" बटन पर क्लिक करें
लिंक इनटाइम इंडिया पर कैसे चेक करें
1) Link Intime की वेबसाइट पर जाएं
2) 'कंपनी सेलेक्शन' पर क्लिक करें और फिर आईपीओ का नाम (टाटा टेक या गांधार ऑयल) चुनें
3) अब अपना पैन, एप्लिकेशन नंबर, डीपी/क्लाइंट आईडी, या अकाउंट नंबर/आईएफएससी दर्ज करें
4) 'सर्च' पर क्लिक करें
डिटेल सही होना जरूरी
डिटेल सही दर्ज होने पर ही एलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा। 29 नवंबर तक उन निवेशकों के डीमैट खातों में इक्विटी शेयर जमा होने की उम्मीद है, जिन्हें शेयर मिलेंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है और एक प्योर-प्ले मैन्युफैक्चरिंग-फोकस्ड इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ईआर एंड डी) कंपनी है, जो मुख्य रूप से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पर केंद्रित है।
कितना है जीएमपी
रिपोर्ट्स के अनुसार आज टाटा टेक का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) 414 रु पर है। वहीं गांधार ऑयल रिफाइनरी का जीएमपी 75 रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार, आईपीओ और शेयर एलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
