बिजनेस

Tata Tech Listing: Tata Tech, गांधार ऑयल का कमाल, फेडबैंक फाइनेंशियल ने किया निराश, जानें पहले दिन कितना मिला रिटर्न

Tata Tech, Gandhar Oil & FedBank Financial: गुरुवार को टाटा टेक्नोलॉजीज, गांधारी ऑयल और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर लिस्ट हुए। इनमें टाटा टेक की लिस्टिंग सबसे शानदार हुई।

Image

टाटा टेक, गांधार ऑयल और फेडबैंक फाइनेंशियल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टेक का शेयर 1200 रु पर हुआ लिस्ट
  • गांधार ऑयल की लिस्टिंग भी हुई शानदार
  • फेडबैंक फाइनेंशियल ने किया निराश

Tata Tech, Gandhar Oil & FedBank Financial: गुरुवार को तीन कंपनियां स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुईं। इनमें टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies), गांधारी ऑयल (Gandhar Oil) और फेडबैंक फाइनेंशियल (Fedbank Financial) शामिल हैं। टाटा टेक और गांधारी ऑयल ने निवेशकों को पहले ही दिन जबरदस्त फायदा कराया। हालांकि फेडबैंक का शेयर आईपीओ प्राइस से कम पर लिस्ट हुआ।

टाटा टेक्नोलॉजीज

टाटा टेक के आईपीओ में फाइनल प्राइस 500 रु तय किया गया, जबकि कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1200 रु या 140 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। शुरू में ही यह 1400 रु (आईपीओ प्राइस से 180 फीसदी ऊपर) तक गया। आखिर में ये आईपीओ प्राइस से 814.25 रु या 162.85 फीसदी की मजबूती के साथ 1314.25 रु पर बंद हुआ।

गांधार ऑयल

गांधार ऑयल के आईपीओ में फाइनल प्राइस 160 रु था, जबकि कंपनी का शेयर बीएसई पर 126.40 रु या 75 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। सुबह 10 बजे के आस-पास यह 344.60 रु (आईपीओ प्राइस से 103.90 फीसदी ऊपर) तक गया। कारोबार बंद होने पर ये आईपीओ प्राइस से 132.50 रु या 78.40 फीसदी की मजबूती के साथ 301.50 रु पर बंद हुआ।

फेडबैंक फाइनेंशियल

गांधारी ऑयल ने निवेशकों को निराश किया। इसके आईपीओ में फाइनल प्राइस 140 रु था, जबकि कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.25 रु या 1.6 फीसदी के डिस्काउंट (आईपीओ प्राइस से कम रेट) पर लिस्ट हुआ। हालांकि 12 बजे के आस-पास यह 148 रु (आईपीओ प्राइस से 5.71 फीसदी ऊपर) तक गया। कारोबार बंद होने पर ये आईपीओ प्राइस यानी 140 रु पर ही बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article