बिजनेस

Tata Technologies Share Price: टाटा टेक्नोलॉजीज की हुई बंपर लिस्टिंग, क्या आपको शेयर खरीदना चाहिए?

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 1, 2023, 11:34 AM IST

Tata Technologies IPO Listing: टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में आज यानी 1 दिसंबर को एनएसई पर गिरावट देखने को मिल रही है। आज यह 1,339 रुपये पर खुला और सुबह 11:15 मिनट पर 5.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Image

टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ

Photo : Times Now Digital

Tata Technologies IPO Listing: टाटा टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई है। ऐसे में ईटी नाउ के मैजेजिंग एडिटर,निकुंज डालमिया ने शेयरधारक को इसके शेयर को खरीदने या बेचने और बनें रहने पर स्थिति साफ की है।

उन्होंने कहा कि "आईपीओ बाजार गुलजार है और टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ ने एक इतिहास रच दिया है। आप भाग्यशाली हैं जो आईपीओ आपको मिला है। इसलिए आपको इसके शेयर नहीं बेचने चाहिए। अगर आप लिस्टिंग के बाद 170-180% लाभ के बाद इसके शेयर खरीद रहे हैं, तो सुरक्षा भविष्य के रिटर्न का मार्जिन क्या है इस पर ध्यान देना चाहिए। लिस्टिंग के बाद, टाटा टेक का पीई रेशियो 75 है। ऐसे यदि आप स्टॉक खरीदते हैं तो भविष्य में रिटर्न से समझौता हो सकता है"।

20 साल बाद टाटा का पहला IPO

टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में आज यानी 1 दिसंबर को एनएसई पर गिरावट देखने को मिल रही है। आज यह 1,339 रुपये पर खुला और सुबह 11:15 मिनट पर 5.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 रुपये पर कारोबार कर रहा था। टाटा टेक्नोलॉजीज लगभग 20 वर्षों में टाटा समूह का पहला आईपीओ है। टाटा समूह का पिछला आईपीओ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) था, जो 2004 में स्टॉक एक्सचेंजों पर शुरू हुआ था।

IPO को 69.43 गुना हुआ सब्सक्राइब

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बोली खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ को 69.43 गुना सब्सक्राइब किया गया था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 4,50,29,207 शेयरों के मुकाबले 3,12,64,91,040 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 203.41 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 62.11 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए कोटा 16.50 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

क्या करती है कंपनी

टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोमोटिव क्षेत्र की एक इंजीनियरिंग रिसर्च और डेवलपमेंट (ईआर एंड डी) कंपनी है। 30 सितंबर तक, प्रमोटर समूह की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के पास टाटा मोटर्स में 0.33 प्रतिशत का स्वामित्व था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article