बिजनेस

Tata Steel Share: टाटा स्टील शेयर ₹150 तक जाएगा या CLSA की चेतावनी सच होगी?

Tata Steel share price: Tata Steel के शेयरों में ₹135 के ऊपर बंद होने पर ₹150 तक तेजी संभव है। हालांकि, CLSA ने स्टॉक को HOLD की रेटिंग दी है और यूरोपीय कारोबार को लेकर चिंता जताई है। Tata Steel ने पिछले 5 सालों में 190% मल्टीबैगर रिटर्न दिया, लेकिन हाल के महीनों में इसमें 30% तक गिरावट आई है।

Image

टाटा स्टील पर फोकस

Photo : Times Now Digital

Tata Steel share price Target: टाटा स्टील के शेयरों में हाल ही में गिरावट के बाद बाजार विशेषज्ञ ध्वनि पटेल का मानना है कि इसमें ₹150 तक की रिकवरी देखने को मिल सकती है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Tata Steel को HOLD की रेटिंग दी है, लेकिन कंपनी की यूरोपियन बिजनेस को लेकर चिंता भी जताई है।

CLSA की रिपोर्ट: घरेलू बाजार में सुधार, लेकिन यूरोप में चुनौतियां

CLSA ने Q3 परिणामों के बाद Tata Steel के स्टॉक को अंडरपरफॉर्म से HOLD में अपग्रेड किया है। हालांकि, यूरोप में बिजनेस चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

घरेलू कारोबार के लिए Q4 में सुधार की संभावना जताई गई है। लोअर कॉस्ट और एफिशिएंसी गेन से मुनाफे में इजाफा हुआ। कंपनी के शेयर हाल ही में 185.60 के उच्च स्तर से गिरकर 131 रुपये पर बंद हुए।

चार्ट एनालिसिस: क्या ₹150 तक जाएगा Tata Steel?

मार्केट एनालिस्ट ध्वनि पटेल का कहना है कि मिड-जून 2024 से स्टॉक 30% तक गिर चुका है। Tata Steel का स्टॉक 200-सप्ताह के मूविंग एवरेज पर सपोर्ट ले रहा है। ₹135 के ऊपर बंद होने पर ₹150 तक तेजी संभव है। हालांकि, चीन से बढ़ती आयात और मेटल सेक्टर में कॉस्ट प्रेशर जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Tata Steel: पिछले 5 सालों में 190% रिटर्न!

1 साल में स्टॉक स्थिर रहा। 2 साल में 8% रिटर्न, जबकि 3 साल में 20% बढ़त देखने को मिली। 5 साल में Tata Steel ने मल्टीबैगर रिटर्न 190% दिया। इसका 52-वीक रेंज ₹184.60 – ₹122.60 है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article