Tata Steel output decline UK: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील का एकीकृत इस्पात उत्पादन 5% गिरकर 74.5 लाख टन रह गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 78.5 लाख टन था। कंपनी ने बताया कि ब्रिटेन प्लांट में बदलाव के कारण उत्पादन में गिरावट आई है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में टाटा स्टील का वैश्विक एकीकृत उत्पादन 3.53% बढ़कर 3.075 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल 2.97 करोड़ टन था। भारत, नीदरलैंड, ब्रिटेन और थाईलैंड में इसके उत्पादन शामिल हैं।
टाटा स्टील के नए आंकड़े
बिक्री में रही मजबूती
इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 5.34% बढ़कर 82.8 लाख टन पहुंच गई, जो पिछले साल 78.6 लाख टन थी। वहीं पूरे साल की बिक्री 6% बढ़कर 3.086 करोड़ टन रही।
भारत में उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन सालाना आधार पर 5% बढ़कर 2.18 करोड़ टन रहा। कलिंगनगर संयंत्र में देश के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस के चालू होने और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड से अतिरिक्त उत्पादन ने इसमें योगदान दिया।
भाषा इनपुट के साथ
